मतगणना की तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासन सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना हेतु मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़वानी पुलिस की रिहर्सल*
लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना हेतु कलेक्टर डॉ0 श्री राहुल फटिंग, पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद ने किया निरीक्षण
तीन अलग अलग सुरक्षा लेयर में पुलिस रहेगी मुस्तैद*
मतगणना स्थल पर मोबाइल पूर्णत प्रतिबंधित, 200 मीटर के क्षेत्र में वाहन प्रतिबंधित
*
सुरक्षा व्यवस्था हेतु सी आर पी एफ बल के साथ जिला बल के करीब 500 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को लगाया गया*
*लोकसभा मतगणना रिहर्सल ड्यूटी पश्चात एस पी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक*
जिला बड़वानी - कलेक्टर डॉ0 श्री राहुल फटिंग एवं एस पी श्री पुनीत गेहलोद द्वारा दिनांक 04 जून 2024 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बड़वानी में होने वाली लोकसभा सभा निर्वाचन 2024 की मतगणना हेतु मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की रिहर्सल, सी आर पी एफ बल के साथ जिला बल के 500 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाया गया l पुलिस अधीक्षक द्वारा मतगणना स्थल प्रवेश द्वार से लेकर लगाए गए पुलिस बल के प्रत्येक पाइंट पर जाकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के संबंध में बताया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए l
लोकसभा मतगणना रिहर्सल ड्यूटी पश्चात पुलिस कप्तान बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद ने ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों की पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस सभागृह में मिटिंग ली, ड्यूटी के संबंध में समीक्षा की, दिये आवश्यक दिशा निर्देश l
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बड़वानी, श्री अनिल पाटीदार, एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान, डीएसपी महिला सुरक्षा श्री महेश सुनैया, डीएसपी आजक श्री जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी राजपुर श्री आयुष अलावा, रक्षित निरीक्षक, श्री चेतन बघेल व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद l