अंजड:- भारतीय जनता पार्टी में मण्डल अध्यक्ष का निर्वाचन हो चुका है और जिले में कुछ मण्डलों को छोड़कर लगभग सभी मण्डलों में नए मण्डल अध्यक्षो की घोषणा हो चुकी है।
अब जिला अध्यक्ष का निर्वाचन होना है। जिला अध्यक्ष के लिए जिले में हलचल तेज हो गई है और कई लोग अपनी दावेदारी जता रहे है। वही जिला अध्यक्ष की दावेदारी में राजपुर विधानसभा से अंजड निवासी राजा चौहान का नाम भी चर्चा में चल रहा है।
इस सम्बंध में जब नगर के उद्योगपति व भाजपा नेता सुनील पाटीदार (मामा) से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राजपुर विधानसभा से राजा चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष पद हेतु योग्य उम्मीदवार है।
राजा चौहान संघ की पृष्ठभूमि से आते है व विद्यार्थी परिषद तथा युवा मोर्चा में भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है।
राजा चौहान सन 2012 से 2017 तक नगर परिषद अंजड के अध्यक्ष भी रह चुके है, इसके अलावा वर्तमान में भाजपा मण्डल अंजड अध्यक्ष के पद का दायित्व निभा रहे है।
राजा चौहान को पिछले नगर परिषद चुनाव में संचालन करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी जिसके चलते नगर परिषद में भाजपा के 15 मेसे 12 वार्ड पार्षद जीतकर आये व नगर परिषद में जीत का परचम लहराया, इसके बाद हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी अंजड मण्डल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी विधानसभा चुनाव में अंजड मण्डल से भाजपा को अच्छी खासी लीड मिली थी तथा लोकसभा चुनाव में भी दोनों जिलों में अंजड मण्डल से भाजपा को सबसे अधिक रिकॉर्ड मत प्राप्त हुए थे।
राजा चौहान वर्तमान में अंजड मण्डल अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे है।