चुनाव जितने के बाद खरगौन-बड़वानी लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पुष्पहार, पुष्पवर्षा व आतिशबाजी से श्री पटेल का भव्य स्वागत किया व खरगौन-बड़वानी लोकसभा सीट पर शानदार जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी। वही सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने इस जीत को कार्यकर्ताओ की जीत बताया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित सांसद गजेंद्र सिंह पटेल व भाजपा जिला अध्यक्ष सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय पहुचे जहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नवनिर्वाचित सांसद श्री पटेल व जिला अध्यक्ष का स्वागत किया व जमकर आतिशबाजी की गई।
भाजपा कार्यालय पर सुबह से ही जिले की चारो विधानसभाओं से कार्यकर्ताओ का आना शुरू हो गया था व दिनभर कार्यकर्ताओ का तांता लगा रहा कार्यकर्ताओ ने सांसद गजेंद्र सिंह पटेल एवं जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले का मुंह मीठा करवाया व पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया व शानदार जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी उक्त सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले ने सांसद श्री पटेल को जीत की बधाई देकर कार्यकर्ताओ एवं मतदाताओ का आभार व्यक्त किया।
श्री पटेल ने जीत का श्रेय खरगौन व बड़वानी जिले के देवतुल्य कार्यकर्ताओ, पदाधिकारीयो, मतदाताओ व वरिष्ठ नेताओं को दिया तथा कहा कि कुशल संगठन के चलते यह शानदार जीत हुई है। उन्होंने सांसद पद के लिए दोबारा चुनाव लड़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।