आलीराजपुर - चंद्रशेखर आजाद नगर (भाभरा) एसडीएम निधि मिश्रा ने बरझर मे अवैध रूप से संचालित क्लिनिक किया सील , जड़ा ताला ।
आलीराजपुर - चंद्रशेखर आजाद नगर (भाभरा) एसडीएम निधि मिश्रा को आज बरझर मे अवैध रूप से क्लिनिक संचालित होने की सुचना प्राप्त हुई , एसडीएम स्वयं तत्काल वहा पहुंची एवं क्लिनिक संचालक से पूछताछ की एवं दस्तावेज दिखाने को कहा तो संचालक कोई भी सर्टिफाईड दस्तावेज नहीं दिखा पाया , एसडीएम ने तत्काल जियो क्लिनिक के नाम से अबैध रूप से संचालित हो रहे क्लिनिक को सील करवाया एवं एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए ।