Rajendra Devray / Wed, Oct 15, 2025 / Post views : 302
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र सेजगांव का भी औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सक से जानकारी लेते हुए प्रतिदिन की ओपीडी रजिस्टर की जॉच की , स्टॉक मे रखी दवा , उपस्थिति पंजी , सहित अन्य की जांच की ,जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित चिकित्सक द्वारा ओपीडी संबंधित जानकारी सही इंद्राज नही की , न ही स्टॉक रजिस्टर एवं उपस्थिति पंजी का संरक्षण नियमानुसार किया नहीं पाया गया । मौके पर उपस्थित आमजन से जानकारी एकत्रित की गई तो ज्ञात हुआ कि संबंधित चिकित्सक रात्रि के समय उप स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद नहीं रहते साथ ही नियमानुसार प्रतिदिन उप स्वास्थ्य केन्द्र उपस्थित नहीं होते है जिससे उपचार के लिए ग्रामीणों को या तो सोण्डवा या नानपुर जाना पडता है । श्रीमती माथुर द्वारा संबंधित चिकित्सक एवं सहायक नर्स के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए । भ्रमण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र फडतला भी बंद पाए जाने पर संबंधित चिकित्सा एवं सहायक नर्स के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए । इस दौरान तहसीलदार
[caption id="attachment_22248" align="alignnone" width="300"]
0-3936x1728-0-0#[/caption]

श्रीमती रानू माल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें । भ्रमण के दौरान की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश संबंधित विभाग प्रमुख को दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन