Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
राजेंद्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ कपास के कम भाव मिलने पर अंजड़ मंडी में किसानों का आक्रोश, बोली रुकवाई | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : नालछा क्रिकेट एकेडमी के प्रयासों से दूर हुई दुर्घटना की आशंका; विधायक कालुसिंह ठाकुर का समारोह में सम्मान | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा,धरमपुरी के जनप्रतिनिधियों ने रोशनी व कालमुखी पंचायतों का कियाभ्रमण,मछलीपालन,जैविक खाद कर वसूली को देखा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : बड़वानी में बनेगा वन औषधि शोध संस्थान, ग्राम अजगरिया में आयोजित नशामुक्ति कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गायत्री धाम में मलखंभ की रोमांचक प्रस्तुति का किया अवलोकन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : गायत्री धाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया चरण पादुका पूजन, गौमाता की पूजा कर दिया गो-संवर्धन का संदेश | सन्नी माली संपादक : बदनावर बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी ₹4 हजार लेते लाइन परिचालक सौरभजैन ट्रैप | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़वानी दौरे को लेकर डीआईजी, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण | पंकज जैन संवाददाता इंदौर : सनातन सेना भारत ने सौंपी नई जिम्मेदारी सनातन धर्म, सामाजिक चेतना और जनसेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : सरदार सरोवर प्रभावितों का पुनर्वास कार्यालय पर महाघेराव 11 प्रमुख मांगों पर लिखित जवाब की मांग, सत्याग्रह जारी; | राजेंद्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ कपास के कम भाव मिलने पर अंजड़ मंडी में किसानों का आक्रोश, बोली रुकवाई | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : नालछा क्रिकेट एकेडमी के प्रयासों से दूर हुई दुर्घटना की आशंका; विधायक कालुसिंह ठाकुर का समारोह में सम्मान | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा,धरमपुरी के जनप्रतिनिधियों ने रोशनी व कालमुखी पंचायतों का कियाभ्रमण,मछलीपालन,जैविक खाद कर वसूली को देखा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : बड़वानी में बनेगा वन औषधि शोध संस्थान, ग्राम अजगरिया में आयोजित नशामुक्ति कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गायत्री धाम में मलखंभ की रोमांचक प्रस्तुति का किया अवलोकन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : गायत्री धाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया चरण पादुका पूजन, गौमाता की पूजा कर दिया गो-संवर्धन का संदेश | सन्नी माली संपादक : बदनावर बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी ₹4 हजार लेते लाइन परिचालक सौरभजैन ट्रैप | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़वानी दौरे को लेकर डीआईजी, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण | पंकज जैन संवाददाता इंदौर : सनातन सेना भारत ने सौंपी नई जिम्मेदारी सनातन धर्म, सामाजिक चेतना और जनसेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : सरदार सरोवर प्रभावितों का पुनर्वास कार्यालय पर महाघेराव 11 प्रमुख मांगों पर लिखित जवाब की मांग, सत्याग्रह जारी; | राजेंद्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ कपास के कम भाव मिलने पर अंजड़ मंडी में किसानों का आक्रोश, बोली रुकवाई | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : नालछा क्रिकेट एकेडमी के प्रयासों से दूर हुई दुर्घटना की आशंका; विधायक कालुसिंह ठाकुर का समारोह में सम्मान | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा,धरमपुरी के जनप्रतिनिधियों ने रोशनी व कालमुखी पंचायतों का कियाभ्रमण,मछलीपालन,जैविक खाद कर वसूली को देखा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : बड़वानी में बनेगा वन औषधि शोध संस्थान, ग्राम अजगरिया में आयोजित नशामुक्ति कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गायत्री धाम में मलखंभ की रोमांचक प्रस्तुति का किया अवलोकन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : गायत्री धाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया चरण पादुका पूजन, गौमाता की पूजा कर दिया गो-संवर्धन का संदेश | सन्नी माली संपादक : बदनावर बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी ₹4 हजार लेते लाइन परिचालक सौरभजैन ट्रैप | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़वानी दौरे को लेकर डीआईजी, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण | पंकज जैन संवाददाता इंदौर : सनातन सेना भारत ने सौंपी नई जिम्मेदारी सनातन धर्म, सामाजिक चेतना और जनसेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : सरदार सरोवर प्रभावितों का पुनर्वास कार्यालय पर महाघेराव 11 प्रमुख मांगों पर लिखित जवाब की मांग, सत्याग्रह जारी; |

: मणिपुर में बेकाबू हालात पर अमित शाह ने की समीक्षा बैठक,मणिपुर हिंसा को लेकर NPP ने सरकार से वापस लिया समर्थन

मणिपुर में बेकाबू हालात पर अमित शाह ने की समीक्षा बैठक,मणिपुर हिंसा को लेकर NPP ने सरकार से वापस लिया समर्थन
Share:
मणिपुर में बेकाबू हालात पर अमित शाह ने की समीक्षा बैठक,मणिपुर हिंसा को लेकर NPP ने सरकार से वापस लिया समर्थन मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस रहा है। राज्य में बिगड़ते हालात के बीच एनपीपी ने भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। उधर, मणिपुर के हालातों पर अमित शाह ने बैठक की है। मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा के बाद राज्य में हालात बेकाबू हो गए हैं। शनिवार को तीन महिलाओं समेत 6 की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने भाजपा विधायकों के घर फूंक डाले थे। अनिश्चितकालीन कर्फ्यू के बीच एनपीपी ने भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। एनपीपी ने मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह पर आरोप लगाया कि वे राज्य में बिगड़ते हालात संभालने में नाकाम रहे हैं। उधर, गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के हालातों पर अधिकारियों संग बैठक की और शांति सुनिश्चित करने के कदम उठाने के निर्देश दिए। मणिपुर में इंफाल घाटी के विभिन्न जिलों में गुस्साई भीड़ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन और विधायकों तथा कांग्रेस के एक विधायक के आवास को आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक आवास पर भी धावा बोलने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। एनपीपी ने भाजपा से वापस लिया समर्थन एनपीपी (नेशनल पीपुल्स पार्टी) ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर भाजपा के पास 32 विधायकों का पूर्ण बहुमत है। एनपीपी के समर्थन वापस ले लेने से सरकार पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। एनपीपी के पास 7 विधायकों की ताकत है। अमित शाह ने की समीक्षा बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की रविवार को समीक्षा की और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को राज्य में शांति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। शाह ने महाराष्ट्र में अपनी चुनावी रैलियां रद्द करके लौटने के तुरंत बाद यह बैठक की। दंगाइयों ने भाजपा विधायकों के घर फूंके दरअसल, जिरीबाम जिले में तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने इंफाल घाटी के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को हिंसक प्रदर्शन किया, जिसके बाद से यहां अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। गुस्साई भीड़ ने शनिवार को राज्य के तीन मंत्रियों और छह विधायकों के आवासों पर भी हमला किया था। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने निंगथौखोंग में लोक निर्माण मंत्री गोविंददास कोंथौजम, लैंगमीडोंग बाजार में हियांगलाम से भाजपा विधायक वाई राधेश्याम, थौबल जिले में वांगजिंग टेंथा के भाजपा विधायक पाओनम ब्रोजेन और इंफाल पूर्वी जिले में खुंद्राक्पम के कांग्रेस विधायक लोकेश्वर के घरों में आग लगा दी।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement