Rajendra Devray / Sat, Dec 27, 2025 / Post views : 43
बांग्लादेश में आए दिन हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखा जा रहा है और और जगह जगह वर्तमान में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुतले जलाए जा रहे है। इसी कड़ी में नालछा में भी सकल हिंदू समाज में आक्रोश देखने को मिला जहां सकल हिंदू समाज के द्वारा बड़ी संख्या में बस स्टेंड पर एकत्रित होकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम का ज्ञापन नालछा नायाब तहसीलदार विशाखा चौहान को सौपा गया। ज्ञापन में बताया गया की अभी हाल ही में बांग्लादेश निवासी हिंदू युवा दीपू दास की बहुत ही निर्मम हत्या की गई है जो पूर्ण रूप से अमानवीय घटना हे और बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्य समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है साथ ही बताया गया की ऐसी घटनाएं मानवता,सभ्यता और लोकतांत्रिक मूल्यों के सर्वथा विरुद्ध है पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ आए दिन हो रहे अत्याचार से क्षेत्रीय शांति और सौहार्द को क्षति भी पहुंचती है,अतः सकल हिंदू समाज महामहिम राष्ट्रपति महोदया से निवदेन करता है की भारत सरकार कूटनीति माध्यमों से बांग्लादेश सरकार से इस घटना की निष्पक्ष जांच करवाए और दोषियों पर कड़ी करवाई की जावे साथ ही बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाकर प्रभावी हस्तक्षेप करे। इस दौरान बड़ी संख्या में सकल हिंदू समाज के वरिष्ठ व युवा मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन