Rajendra Devray / Wed, Oct 22, 2025 / Post views : 300
जीराबाद गंधवानी थाना अंतर्गत जीराबाद पुलिस चोकी पर एक महिला की लास रख कर परिजनो ने न्याय की मांग की बताया जा रहा हे के महिला संतु बाई पति बोंदर ने शनिवार को पाइजन खाया वही महिला को धार रैफर किया महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर इंदोर रैफर किया परंतु महिला नही बच पाई मृतक महिला के परिजनो का कहना हे के महिला ने एक व्यक्ति निहाल सिह के नाम से जहर खाया था बताया जा रहा हे के निहाल सिंह महिला को परेशान करता था उसके दबाव मे आकर संतु बाई ने जहर खाया परिजनो का कहना हे के निहाल सिंह नामक व्यक्ति को पुलिस चोकी जीराबाद प्रभारी को सुपुर्द कीया था परंतु निहाल सिंह को बगैर कार्यवाही किए छोड दिया था वही महिला की मोत के बाद निहाल सिंह को पुलिस ने आज बुधवार पकड कर गंधवानी थाने पर भेज दिया ।मृतक महिला के परिजनो ने पुलिस चौकी का घेराव किया । वही जीराबाद पुलिस चौकी पर महिला की लास को रख कर प्रदर्शन किया सुनवाई नही होने पर ग्राम के लोगो व परिजनो ने सडक पर लास को रख कर चक्का जाम कर दिया वही वरिष्ठ थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना व एस डी ओपी मोनिका सिंह परिजनो को समझाइश देने मे लगे है ।
ओर परिजनो की मांग यह हे की चौकी प्रभारी सहीत जीराबाद पुलिस चोकी का स्टाफ बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन