Rajendra Devray / Sat, Feb 14, 2026 / Post views : 360






सांसद गजेंद्र सिंह पटेल एवं मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मंडलोई अतिथियो द्वारा फीता काटकर मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का शुभारंभ किया पश्चात माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया उसके बाद नवीन संजीवनी क्लिनिक भवन का अवलोकन किया।
इस अवसर पर सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश की भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सोच है कि देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे और आमजनो के स्वास्थ की चिंता हमारी सरकार कर रही है।
स्वास्थ मनुष जीवन का सबसे बड़ा धन है, यदि व्यक्ति स्वस्थ न रहेगा तो ना शरीर से ना मन से काम करने के योग्य नही रहेगा।
इसी सोच को दृष्टिगत रखकर सोसाड़ मोहल्ले में संजीवनी क्लिनिक का शुभारम्भ किया गया है जहां निशुल्क प्राथमिक इलाज तो होगा ही साथ ही गोली दवाइयां भी मिलेगी जिससे जरूरतमंदों को फायदा मिलेगा।
इस दौरान नप अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने प्रदेश सरकार की इस महती योजना को मिल का पत्थर बताते हुए कहा कि इस संजीवनी क्लिनिक से चार वार्डो में निवासरत सभी लोगो को स्वास्थ सुविधाए मिलेगी तथा मरीजों को अन्यत्र नही भटकना पड़ेगा।
वही सीएमएचओ सुरेखा जमरे ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का संचालन बुदे सिंह मण्डलोई एवं आभार मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित मण्डलोई ने माना।
इस अवसर पर बीएमओ डॉ.शरद यादव, सीएमओ रणजीत सिंह रावत, वार्ड 5 एवं 6 के पार्षद द्वय सुनील करमाल एवं मोनिका कोदर, आनंदीलाल मोदी व सुरेश जैन मंचासीन रहे।
इस दौरान डॉ. अजय पिपलिया, डॉ. कमल धनगर, भाजपा नेता राजा चौहान, राजेन्द्र भावसार, भरत यादव, ठीकरी जप अध्यक्ष मनोहर अवास्या, सुरेंद्र गहलोत, भगत सिंह सोलंकी, अंजना पटेल, बंटी बंसल, जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, अरुण परमार, अश्विन चौहान, कैलाश हाटड़िया, अंकित खंडेलवाल आदि के अलावा नप एवं सिविल अस्पताल स्टॉफ, आशा कार्यकर्ता व वार्ड के महिला पुरुष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन