: अंजड़ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और रघुराज सिंह के द्वारा दिए गए आपत्ति जनक बयान के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी अंजड के द्वारा थाने पर ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई
आज मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर पूर्व गृह मंत्री श्री बाला बच्चन जी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी के निर्देश पर अंजड ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने अंजड थाने पर दिया ज्ञापन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी के बारे मे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और रघुराज सिंह के द्वारा दिए गए आपत्ति जनक बयान के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी अंजड के द्वारा थाने पर ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाय
वही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एव पदाधिकारियों ने जोरदार थाने में नारे बाजी कर ज्ञापन दिया
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील चौधरी पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव धनगर विधायक प्रतिनिधि हाजी इनायत तिगाले युवा नेता केपी सिंह पार्षद कार्तिक चौहान सचिन यादव पूर्व पार्षद साधुराम वर्मा, तस्लीम पठान, मुकेश शारदीय, सेक्टर प्रभारी मुकेश मंडलोई, उमेश यादव, जगदीश सोलंकी, माइकल शतरे सर, अयूब खान, मोहसिन मंसूरी, विजय सनोठिया, राधेश्याम पटेल, आदि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे वाचन महादेव धनगर ने किया आभार सुनील चौधरी ने किया