माता अहिल्याबाई का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ धनगर समाज अंजड़ ने मनाया निकाली शोभायात्रा
माता अहिल्याबाई के जन्मोत्सव को लेकर धनगर समाज अंजड़ के अंदर तैयारी एक सप्ताह पूर्व से ही जोरों पर चल रही थी
आज माता अहिल्याबाई का 300 हुआ जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ नगर अंजड़ में स्थित
मां अहिल्याबाई चौराहे से माता अहिल्याबाई की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर यात्रा की शुरुआत की गई शाम 5:00 बजे से शुरू हुई यात्रा में धनगर समाज के सैकड़ो की संख्या के अंदर महिला और पुरुष सम्मिलित हुए माता अहिल्याबाई को माल्यार्पण करने के बाद आरती की गई और उसके बाद शोभायात्रा की शुरुआत की गई शोभायात्रा के अंदर महिलाओं में यूतियों में युवकों में खासा उत्साह देखने को मिला वहीं शोभायात्रा के अंदर महिलाओं ने माता के गरबे पर नृत्य किया वहीं यूतियों ने भी जमकर नृत्य किया इस अवसर पर सुमधुर गीतों एव भजनों के साथ यह शोभायात्रा मां अहिल्या चौराहे से राजपुर रोड हायर सेकेंडरी स्कूल श्री कृष्णा चौक बस स्टैंड गांधी वाचनालय सराफा बाजार अस्पताल चौक से गुजरी जहां पर कई लोगों ने माता अहिल्याबाई की झांकी पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया कई जगह यात्रा के लिए शीतल पेयजल की भी व्यवस्था की गयीं यात्रा का पुष्य वर्षा कर नगर में स्वागत किया गया यात्रा श्याम करीब 8:00 बजे स्थानीय धनगर समाज धर्मशाला में पहुंची जहां पर माता अहिल्या की पूजा अर्चना की गई उसके बाद समाज बंधुओ के लिए सःभोज का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या के अंदर अंजड़ एवं आसपास के धनगर समाज के समाज बंधु एकत्रित हुए वही धनगर समाज के अध्यक्ष रवि धनगर ने बताया कि यात्रा को लेकर एक सप्ताह पूर्व से तैयारी चल रही थी इस यात्रा में अध्य्क्ष रवि धनगर महादेव भाई धनगर सुखदेव भाई एव सभी समाज बन्धु यात्रा में उपस्थित रहे
पधारे सभी धनगर बन्धुओ का और बाहर से पधारे सभी अतिथियों का धनगर समाज अंजड़ ने आभार माना