अंजड़ बीती रात प्री मानसून के आगमन से वातावरण में कुछ समय के लिए गर्मी और उमस से राहत तो मिली लेकिन तेज हवा और बारिश के कारण पेयजल की व्यवस्था के अंदर बाधा पहुंची है तेज हवा के कारण 33 केवी की हाई टेंशन लाइन के तार टूट गए खंबे उखड़ गए जिसको लेकर फिल्टर प्लांट के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है और बिजली की सप्लाई नहीं होने से फिल्टर प्लांट बंद है सुबह से ही नगर पालिका का पूरा हमला और विद्युत मंडल का अमला व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा है संभव तया आज शाम तक यह व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी इस कारण से नगर के अंदर पेयजल का वितरण में एक दिन की देरी होगी वही नगर पालिका के अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने कहा है कि तेज आंधी और हवा से विद्युत व्यवस्था खराब हो गई है तार टूटने से पानी की सप्लाई में थोड़ा सा विलंब हो सकता है नगर वासी धैर्य रखें और सहयोग प्रदान करें हम व्यवस्था को शीघ्र ही शुरू कर पेयजल सुचारू रूप से वितरण करेंगे