भीषण गर्मी के कहर से टैम्पो में जलाऊ सामग्री भरने के दौरान लगी आग धुंधु कर जला टेंम्पो
अंजड थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक टैंपो में जलाऊ सामग्री भरने के दौरान आंग लग गई जिसके कारण जलाऊ सामग्री ने भी आंग पकड ली, मिली जानकारी अनुसार अंजड थाने के सिंगणबारी क्षेत्र में किसान कार्तिक चौहान के व अन्य के खेत से निकाली गई मक्का के जलाऊ सामग्री को कुछ लोग अपने घरों में जलाने ओर पशुओं को खिलाने के लिए लेने के लिए लखन ठाकुर की टैम्पो लेकर पहुंचे थे पुरा वाहन भरने के बाद अचानक टैम्पो में आंग लग गई जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सुचना देकर नगर परिषद अंजड़ के फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया मौके पर पहुंचकर और आंग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए लगभग 2 घंटे की मशक्कत कर फायर ब्रिगेड ओर पानी के टैंकरों की मदद से आंग पर काबू पाया जा सका है।