: अंजड़ शैक्षणिक जागरूकता , बाल अधिकारो से अवगत कराने एवं प्रोत्साहित करने के लिए थाना प्रभारी अंजड गिरवरसिंह जलोदिया ने प्राथमिक विद्यालय राजीव गांधी नगर भमोरी में बच्चों को दिया सन्देश
Rajendra Devray
/
Thu, Jun 20, 2024
/
Post views : 290
थाना अंजड पुलिस द्वारा स्कूली बच्चो प्रोत्साहित करने के लिये चलाया जा रहा जागरूता अभियान
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पुनीत गेहलोद के निर्देशन में व श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी श्री अनिल पाटीदार, SDOP श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन मे स्कूली बच्चो को प्रोत्साहित करने के लिये थाना क्षैत्र की स्कूलो मे जाकर बच्चो को शैक्षणिक जागरूकता , बाल अधिकारो से अवगत कराने एवं प्रोत्साहित करने के निर्देश प्राप्त हुये थे इसी क्रम मे थाना प्रभारी अंजड निरीक्षक गिरवरसिंह जलोदिया, व थाना अंजड के स्टाफ प्र आर 357 चंद्रशेखर चौहान , आर.694 धमेन्द्र पटेल व्दारा थाना अंजड क्षैत्र की शासकीय प्राथमिक विद्यालय राजीव गांधी नगर भमौरी मे जाकर छात्र- छात्राओ को सायबर हेल्पलाईन,यातायात जागरुकता,महिला संबधी अपराधो , बाल अपराध के संबंध मे ,डायल 100 संबधी ,सोशल मिडिया के संबध ,गुड टच, बेड टच के बारे मे हिन्दी विषय एंव विज्ञान विषय के बारे मे चर्चा कर जानकारी दी गई एंव बच्चो द्वारा पूछे गये प्रश्नो के उत्तर दिये गये ।