: अंजड नगर परिषद कर्मचारी एवं महाराणा क्लब के सदस्य महेन्द्र बावन्या का देर रात हृदयगति रूक जाने से ग्वालियर के निकट निधन हो गया समाजिक संघठनो ने दी श्रद्धांजलि
अंजड। नगर परिषद कर्मी एवं महाराणा क्लब के सदस्य महेन्द्र बावन्या का देर रात हृदयगति रूक जाने से ग्वालियर के निकट निधन हो गया।
वहां से वाहन द्वारा उन्हैं अंजड लाया गया। सोमवार दोपहर 3 बजे निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकाली गई तथा मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब हैं कि महेन्द्र बावन्या अपने मित्रों के साथ काठमांडू नेपाल पशुपतिनाथ के दर्शन करने गये थे एवं लौटते समय मथुरा वृंदावन होते हुए ग्वालियर आ रहे थे तभी रास्ते में अचानक उनका स्वास्थ खराब हो गया। साथीगण एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरों ने उन्हैं मृत घोषित कर दिया। उनके असामायिक निधन पर महाराणा क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल सहित समाजजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की नगर परिषद अजड़ के समस्त कर्मचारियों ने एव नगर के कई सामाजिक संघठनो ने श्रद्धांजलि अर्पित की है