अंजड:- नर्मदा मैया के परम भक्त, साधक, निराहार महायोगी समर्थ श्री दादा गुरु का दिनांक 23 नवम्बर शनिवार को प्रातः 11 बजे अंजड नगर में प्रवेश होगा।
माँ नर्मदा व दादा गुरु भक्त मण्डल के सदस्यों ने बताया कि समर्थ दादा गुरु नर्मदा मैया की पदयात्रा पर निकले है, वो शनिवार को सुबह ग्राम फत्यापुर से अपने भक्तों के साथ पदयात्रा करते हुए निकलेंगे जो सुबह करीब 11 बजे अंजड नगर में प्रवेश करेंगे।
अंजड के श्री बालाजी हनुमान मंदिर से भक्तों द्वारा ढोल ताशो के साथ दादा गुरु को शोभायात्रा के रूप में अन्नपूर्णा मांगलिक भवन लाया जाएगा इस बीच जगह-जगह पुष्प वर्षा व मंगल आरती कर दादा गुरु का भव्य स्वागत किया जाएगा।
अन्नपूर्णा मांगलिक भवन में दादा गुरु के साथ चल रहे करीब 700 पदयात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। इस बीच दादा गुरु द्वारा अन्नपूर्णा मांगलिक भवन में अपने श्रीमुख से सनातनधर्म, संस्कृति व पर्यावरण पर प्रवचन देंगे तथा भक्तों को अपने दर्शन देंगे।
उसके बाद दादा गुरु का काफिला, बोरलाय, तलून, करि होते हुए बड़वानी की और प्रस्थान कर जायेगा बड़वानी में रात्रि विश्राम किया जाएगा।
दादा गुरु के नगर आगमन हेतु भक्त मण्डल द्वारा तैयारियां की जा रही है व नगरवासियों की और से जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती कर दादा गुरु का स्वागत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है की पर्यावरण बचाने में जुटे साधक समर्थ दादा गुरु 35 महीने से भी अधिक सिर्फ नर्मदा के जल पर आश्रित है तथा अभी तक 2.50 लाख किलोमीटर से भी अधिक की पदयात्रा कर चुके है।
पर्यावरण और माँ नर्मदा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले निराहार, महायोगी समर्थ दादा गुरु ने धर्म के जरिये समाज को जोड़कर प्रकृति और माँ नर्मदा को अपना जीवन समर्पित कर दिया है, नर्मदा अविरल धारा के लिए वे हर सम्भव प्रयास कर रहे है वही प्रकृति के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए दिन-रात यात्राएं कर रहे है।
माँ नर्मदा एवं दादा गुरु भक्त मण्डल ने नगरवासियों से दादा गुरु के दर्शन लाभ लेने तथा उनके भव्य स्वागत का आव्हान किया है।