: अंजड़ आपरेशन मुस्कान मानसिक रूप से विक्षिप्त बालिका को थाना अंजड़ पुलिस द्वारा ढूंढ कर किया परिजनो के सुपुर्द परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त कर दिया धन्यवाद
Rajendra Devray
/
Tue, Jun 18, 2024
/
Post views : 322
*ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना अंजड़ पुलिस द्वारा नाबालिक को 02 घंटे में ढूंढ कर किया दस्तयाब*
*मानसिक रूप से विक्षिप्त बालिका को थाना अंजड़ पुलिस द्वारा ढूंढ कर किया परिजनो के सुपुर्द परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त कर दिया धन्यवाद*
*घटना का संक्षिप्त विवरणः*-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पुनीत गेहलोद के निर्देशन में व श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी श्री अनिल पाटीदार, SDOP श्री दिनेशसिंह चौहान के द्वारा समस्त महिला संबंधी अपराधो एवं सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे । दिनांक 17.06.2024 को ग्राम फत्यापुर से थाना अंजड की डायल 100 पर सूचना मिली कि, एक लडकी जो दिमाग से कमजोर है कही बाहर से आकर गांव में बैठी है सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और आस- पास के क्षैत्र में एवं मिडीया वाट्सअप पर फोटो शेयर किये जाकर परिवार का पता लगाने के लगातार प्रयास किया गये अंजड़ पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त बालिका के परिजनों का 2 घंटे में पता लगाकर परिजनों के साथ अंजड थाने पर लेकर आये और मानसिक रूप से विक्षिप्त बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया । परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया ।
*विशेष भूमिकाः*-
1. निरीक्षक गिरवरसिंह जलोदिया थाना प्रभारी थाना अंजड़
2. उनि सुरेश मुवेल
3. आर.405 दीपक पँवार
4. महिला आर.601 रानी सेंधव का सराहनीय योगदान रहा हैl