Rajendra Devray / Wed, Nov 19, 2025 / Post views : 313





थाना अंजड़ क्षेत्र में घटित चोरी के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित और सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया तथा ₹6,95,000/- की बड़ी धनराशि बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
*अपराध विवरण*
*अपराध क्रमांक: 485/2025 धारा: 303(2), भारतीय न्याय संहिता 2023*
*गिरफ्तार आरोपी:*
*अजय पिता चरणदास कोली, उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भटगवला, थाना अंजड़*
*फरार आरोपी:*
*चरणदास पिता रामलाल कोली निवासी ग्राम भटगवला, थाना अंजड़*
*जप्त माल*
नकद राशि: ₹6,95,000/- (चोरी की मशरूका)
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 19.11.2025 को फरियादी रघुनाथ पिता बाबू चौहान, उम्र 70 वर्ष, निवासी बड़दा बसाहट, ने थाना अंजड़ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बेची हुई जमीन की राशि ₹11 लाख लेकर देवास से अपने रिश्तेदारों के साथ घर लौट रहा था।
रास्ते में ग्राम मेहगांव डैब बस स्टैंड पर फरियादी के रिश्तेदार चरणदास एवं अजय ने उसके बैग से ₹7 लाख चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए।
रिपोर्ट पर थाना अंजड़ में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर को अवगत कराया गया।
*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं
एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में
थाना प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने सतत प्रयास करते हुए आरोपी अजय कोली को पकड़ने की रणनीतिक कार्रवाई की और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से ₹6,95,000/- की चोरी की राशि बरामद की गई।
आरोपी को माननीय न्यायालय अंजड़ में पेश कर दिया गया है।
प्रकरण में दूसरा आरोपी चरणदास कोली अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
*विशेष सराहनीय भूमिका*
1. निरीक्षक रेवाराम चौहान, थाना प्रभारी अंजड़
2. उप निरीक्षक दिनेश चंगोड
3. प्रधान आरक्षक 671 रघुवीर खोड
4. प्रधान आरक्षक 72 सुरेश पाटीदार
5. आरक्षक 561 पवन प्रजापत
6. आरक्षक 570 महेंद्र बघेल
इन सभी का प्रकरण में महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान रहा।
थाना अंजड़ पुलिस द्वारा की गई यह त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता, तत्परता एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का परिणाम है। चोरी जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में यह कार्रवाई अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन