Rajendra Devray / Mon, Jan 12, 2026 / Post views : 345

अपराध क्रमांक: 12/2026
धारा: 223 भारतीय न्याय संहिता, 2023
आरोपी का नाम:
नासीर मोहम्मद पिता इलाहीबक्श
जाति – पिंजारा, उम्र – 56 वर्ष
निवासी – हनुमान मोहल्ला, अंजड
जप्त मशरूका:
चाइनीज डोर (मांजा) – 8 नग गिरनी
अनुमानित कीमत – ₹410/-
घटना का संक्षिप्त विवरण:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना अंजड पुलिस द्वारा अवैध चाइनीज मांजा विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रेवाराम चौहान के नेतृत्व में थाना अंजड पुलिस टीम द्वारा हनुमान मोहल्ला, अंजड में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को उसकी दुकान से अवैध रूप से चाइनीज डोर (मांजा) बेचते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 8 नग चाइनीज डोर (मांजा) कुल कीमत ₹410/- जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 223 भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
विशेष भूमिका:
निरीक्षक रेवाराम चौहान – थाना प्रभारी, थाना अंजड
उप निरीक्षक महावीर चंदेल
सहायक उप निरीक्षक जयपाल मंडलोई
प्रधान आरक्षक 90 अजय यादव
आरक्षक 95 सुनील बर्डे
सराहनीय भूमि का रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन