: अंजड़ ठीकरी बीएमओ तोमर द्वारा सभी प्राइवेट चिकित्सको के क्लिनिक की जांच की गई सभी अपनी पेथी में इलाज करते पाए गए जिले से तत्काल सभी अपना पंजीयन करवाये
Rajendra Devray
/
Tue, Aug 6, 2024
/
Post views : 290
अंजड़ मध्य प्रदेश शासन के आदेश के बाद नगर अंजड़ के अंदर शासकीय डॉक्टरो के द्वारा प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाले डाक्टरो की सूची बनाई गई जिसमें बीएमओ ठीकरी तोमर के द्वारा बताया गया कि नगर अंजड़ के सभी प्रायवेट प्रेक्टिस करने वाले डाक्टरो की जांच की गई जिनके पास अनुमति थी उन्हें रिनिवल कराने एव जिनके पास अपनी पेथी की अनुमति जिले से नही है तत्काल अनुमति लेलेवे एव अवगत करवाये
मीडिया से चर्चा में डॉक्टर तोमर ने बताया कि नगर अजड़ में
जो डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे हैं वह अपनी पेथी के अनुसार ही प्रैक्टिस करते हुए पाए गए
क्योंकि सारे डॉक्टर के पास जो सर्टिफिकेट थे उसी पेथी के अनुसार सर्टिफिकेट के अनुसार वह मरीज का इलाज कर रहे थे जैसे होम्योपैथिक डॉक्टर के होम्योपैथी इलाज कर रहे थे आयुर्वैदिक डॉक्टर आयुर्वेद का इलाज कर रहे थे
साथ ही सभी प्राइवेट डक्टरोंको जिले से अपनी पेथी अनुसार रजिट्रेशन शिघ्र करवाने का आदेश ठीकरी बीएमओ के द्वारा दिया गया