Rajendra Devray / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 345





[caption id="attachment_23990" align="alignnone" width="300"]
0-0x0-0-0#[/caption][caption id="attachment_23991" align="alignnone" width="300"]
0-0x0-0-0#[/caption]
नगर की चारो बस्तियों में लगभग 20 हजार से अधिक सनातनियो का जन सैलाब उमड़ा व तीन घण्टे तक चले कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
रविवार को सुबह से ही हिन्दू सम्मेलन को लेकर नगरवासियो में काफी उत्साह दिखाई दिया।
नगर रहा मुकम्मल बंद:-
आयोजन की खास बात यह रही कि हिन्दू सम्मेलन को लेकर अंजड नगर स्वेच्छा से पूरी तरह अघोषित बंद रहा।
नगर में सुबह से ही चाय, पान, होटल, सब्जी, फल-फ्रूट, दूध डेयरी आदि की दुकानें नही खुली तथा पूरा बाजार बंद रहा व कार्यक्रम के समय बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
सभी लोग अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर क्षेत्र की बस्तियों में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने गए थे।
नगर की चारो बस्तियों जिसमे चंद्रशेखर आजाद, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी व सुभाषचंद्र बोस बस्ती में एक ही समय पर सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू किया गया।
सर्वप्रथम भजन गायकों द्वारा भजनों के साथ राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।
पश्चात नगर की निजी स्कूलों एवं अन्य बालक बालिकाओं द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, बच्चो में अच्छे संस्कार सहित अनेक विषयों पर ज्ञानवर्धक नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया।
पश्चात अतिथियो द्वारा भारत माता की पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
यह अतिथि रहे मंचासीन:-
नगर की चारो अलग-अलग बस्तियों में साधु सन्तो, मातृशक्ति के अलावा एक-एक मुख्य वक्ता के रूप में अतिथि मंचासीन रहे।
चंद्रशेखर आजाद बस्ती में संत शंकरजी महाराज, संतोष जी महाराज एवं अरविंद तिवारी व महिला वक्ता के रूप में अर्चना काग व मुख्य वक्ता के रूप में महादेव यादव उपस्थित रहे। महाराणा प्रताप बस्ती में संत श्री योगी अर्जुननाथ आई पंथ के महाराज व महिला वक्ता नमी पहाड़िया तथा मुख्य वक्ता रेवाराम कुमावत रहे, शिवाजी बस्ती में सिक्ख समाज से देवेंद्र सिंह भाटिया, महिला वक्ता श्वेता भावसार व मुख्य वक्ता धर्मजागरण जिला प्रमुख योगेश जाट रहे, इसी प्रकार सुभाषचंद्र बोस बस्ती में संत राघवेंद्र जी महाराज, महिला वक्ता आशा कुमरावत व मुख्य वक्ता के रूप में श्रीराम यादव उपस्थित रहे।
चारो बस्तियों में सन्तो व समाज प्रमुखों द्वारा हिंदुत्व, सनातन हिन्दू धर्म, प्राचीनतम हिन्दू संस्कृति पर अपने सारगर्भित उद्बोधन दिए वही महिला वक्ताओं द्वारा पंच परिवर्तन जिसमे स्वदेशी, पर्यावरण, समरसता, नागरिक अनुशासन व कुटुंब प्रबोधन पर अपने विचार रखे।
इसी तरह से मुख्य वक्ताओं द्वारा सौ वर्ष की संघगाथा के साथ भारत वर्ष का प्राचीनतम इतिहास, वर्तमान की चुनौतिया व समाधान, हिन्दू एकता की आवश्यकता आदि विषय पर अपने सारगर्भित उद्बोधन प्रस्तुत कर सभी सनातनियो को एक जुट रहने का आवाहन किया।
समाज प्रमुखों का किया सम्मान:-
नगर के लगभग 60 सर्वसमाज प्रमुखों का अलग-अलग बस्तियों में मंचासीन कर अंग वस्त्र व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
भारत माता की हुई आरती:-
कार्यक्रम के पश्चात सभी बस्तियों में सामुहिकरूप से भारत माता की महाआरती की गई पश्चात सभी ने समरसता भोज में भोजन प्रसादी ग्रहण करि।
सभी बस्तियों में कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला पश्चात 3 बजे तक भोजन प्रसादी का आयोजन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन