अंजड़ भ्रष्टाचार की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे आम जनता परेशान नगर परिषद ने आँखे मूदि
आम जनता की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं
नगर अंजड़ में लगभग 18 माह पूर्व नगर परिषदअंजड़ के द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना भाग 2 की योजना से लगभग 3:30 किलोमीटर डामर रोड सड़क के निर्माण का टेंडर निकाला गया था टेंडर जिस फार्म को मिला था उस फॉर्म ने डामरीकरण का कार्य किया लेकिन डामरीकरण के कार्य के साथ ही इस कार्य के अंदर गुणवत्ता हिंन भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे और सीएम हेल्पलाइन के अंदर भी इसकी शिकायत की गई थी लेकिन इन सब के बावजूद भी ठेकेदार के द्वारा थोड़ी सी सड़क पर रिपेयरिंग का काम कर पूरे निर्माण कार्य को पूरा बताकर के लगभग 75 लाख की राशि जिसका भुगतान नगर परिषद अंजड़ के द्वारा कर दिया गया है इस सड़क निर्माण एव भुगतान को लेकर नगर परिषद अंजड़ में काफी विरोध भी हुआ था लेकिन नगर परिषद अंजड़ के द्वारा गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया
अस्पताल चौक से बाईपास हनुमान मोहल्ले भोंगली नदी और श्री कृष्णा चौक से मिलने वाली यह सड़क पर कई जगह 1 फीट से अधिक खट्टे हो गए हैं कई जगह सड़क डेमेज होगयी है कई जगह बड़े कई छोटे गड्ढे होगये है
नगर परिषद को वहां की पार्षद श्रीमती गंगा बाई बाबूलाल पाटीदार जो pic में निर्माण समिती की अध्यक्ष भी है कई बार लिखित शिकायत की और मांग की लेकिन नगर परिषद के द्वारा इस सड़क पर कोई कार्रवाई नहीं की गई भ्रष्टाचार के माया जाल में नगर परिषद का कोई भी कर्मचारी अधिकारी और सीएमओ अध्य्क्ष और ना ही इंजीनियर ठेकेदार को नोटिस दे पाने की हिम्मत कर पारहे है नगर परिषद के सीएमओ अध्यक्ष एवं इंजीनियर के पास बहानो का अंबार लगा हुआ है अभी तो आचार संहिता लगी हुई है अभी देखते हैं ऐसा करते हुए नगर पालिका के सीएमओ राकेश सोलंकी वह छुट्टी पर चले गए सीएमओ का प्रभार इंजीनियर दिनेश पटेल को दिया गया लेकिन पटेल भी ठेकेदार को नोटिस देने की हिम्मत नहीं कर पाए वर्तमान में नगर परिषद में बड़वानी नगर पालिका के सीएमओ कुशाल सिंह डुडवें का प्रभार है और वह भी ठेकेदार को नोटिस देने में नाकाम रहे है
और रोड की गारंटी पीरियड के अंदर रिपेयर करने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं