Rajendra Devray / Wed, Nov 5, 2025 / Post views : 311





[caption id="attachment_22787" align="alignnone" width="300"]
0-3936x1728-0-0#[/caption]
अंजड:- नगर के समीपस्थ ग्राम पलासिया में स्थित अतिप्राचीन हनुमान मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस साल भी अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमे लगभग 13 से 15 हजार श्रद्धालुओ ने भगवान हनुमानजी महाराज के दर्शन लाभ लेकर कड़ी, खिचड़ी व नुक्तिदाने की भोजन प्रसादी ग्रहण करि।
इस दौरान मन्दिर में आकर्षक विद्युत सज्जा कर मन्दिर को भगवा ध्वजों से सजाया तथा रास्ते भर पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की गई थी।
पलासिया हनुमान समिति के सैकड़ो सदस्यों ने पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, भोजन प्रसादी सहित आदि व्यवस्था संभाली।
यह हुए आयोजन:-
श्री पलासिया हनुमान समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्राम पलासिया में हनुमानजी महाराज का पहाड़ी पर अतिप्राचीन मन्दिर स्थित है यहां दीपावली के बाद विगत कई वर्षों से अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है।
सोमवार को शाम 7 बजे बाबा की आरती की गई पश्चात संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया तथा बाद में भजन मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई जो देर रात्रि तक चलता रहा।
बाबा का किया अभिषेक:-
मंगलवार को सुबह 6 बजे श्री हनुमानजी महाराज का पंडितों द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर प्रातः कालीन आरती की गई व हनुमानजी महाराज का पुराना चोला उतार कर गंगा व नर्मदा जल तथा पंचामृत से बाबा का अभिषेक किया गया। बाबा को नया चोला चढाकर आकर्षक श्रंगार किया गया तथा शाम 7 बजे संगीतमय महाआरती की गई।
शाम 4 बजे कन्या पूजन व कन्या भोज के बाद कड़ी, खिचड़ी एवं नुक्तिदाने के रूप में अन्नकूट महाप्रसादी का वितरण किया गया जो देर रात्रि 11 बजे तक चलता रहा। पांडाल में महिला एवं पुरुषों की अलग-अलग बैठक व्यवस्था की गई थी व बड़ी संख्या में माता-बहनों ने भी अपनी सहभागिता करि।
इस आयोजन में सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों, समितियो तथा ग्रामवासियों व नगर परिषद का सराहनीय सहयोग रहा वही पुलिस प्रशासन की चाक चौबन्ध व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन