Rajendra Devray / Mon, Oct 6, 2025 / Post views : 300


▪️"पूरे देश में अब मतपत्रों और EVM पर उम्मीदवारों की फोटो कलर में दिखाई देगी।
▪️इसके अलावा प्रत्याशियों की नंबरिंग और उनका फॉन्ट साइज भी बड़ा होगा, जिससे वोटर वोट डालने के पहले उसे अच्छे से पढ़ और देख सकें।
▪️अब किसी भी पोलिंग बूथ पर 1200 से ज़्यादा वोटर नहीं होंगे।
▪️चुनाव आयोग (ECI) इसकी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव से करेगा।
*22 नवंबर के पहले होंगे बिहार विधानसभा चुनाव, मुख्य चुनाव आयुक्त ने दी जानकारी*
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने कहा, "बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं...बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है और उससे पहले चुनाव संपन्न होंगे...चुनाव आयोग ने पहली बार बूथ-स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया...SIR 24 जून, 2025 को शुरू किया गया और समय सीमा तक पूरा हो गया..."
बिहार में कुल मतदाता - 7.43 करोड़
पुरुष - 3.92 करोड़
महिला - 3.50 करोड़
ट्रांसजेंडर 1725
दिव्यांगजन - 7.2 लाख
फर्स्ट टाइम वोटर्स- 14 लाख
100 साल की उम्र पार कर चुके वोटर्स- 14 हज़ार
सर्विस वोटर्स - 1.63 लाख
SIR के बाद पहला चुनाव
2025 के विधानसभा चुनाव इस पूर्वी राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण के बाद होने वाले पहले चुनाव होंगे, जिसके बाद 7.43 करोड़ मतदाताओं वाली अंतिम मतदाता सूची तैयार हुई, जिसमें 14 लाख पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भी शामिल हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन