पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) रेंज इन्दौर श्री निमिष अग्रवाल द्वारा पुलिस ईकाई धार का वार्षिक निरीक्षण किया।
रक्षित केन्द्र धार में पुलिस सम्मेलन आयोजित कर पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियो की समस्याओ को सुनकर उसका उचित निराकरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय व थाना कोतवाली धार का भी वार्षिक निरीक्षण कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
आज दिनाँक 24.06.2024 को पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय इंदौर (ग्रामीण) रेंज इंदौर श्री निमिष अग्रवाल के द्वारा पुलिस इकाई धार का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उनके आगमन के दौरान 1-4 की सेरेमोनियल गार्ड के द्वारा सलामी दी गई, तत्पश्चात डी.आर.पी. लाईन में "पुलिस सम्मेलन" का आयोजन किया गया।
पुलिस सम्मेलन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय इंदौर (ग्रामीण) रेंज इंदौर श्री निमिष अग्रवाल महोदय का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। बाद इकाई धार के पुलिस अधि0/कर्मचारियों की समस्या सुनी व समस्याओ के निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, साथ ही पुलिस अधि0/कर्मचारियों को स्वयं के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया और दिनाँक 01.07.2024 से लागु होने वाले नवीन अपराधिक अधिनियम के बारे में एवं जागरूक, सर्तक, जानकारी रखते हुए कार्य करने के संबंध में बताया गया।
पुलिस सम्मेलन में पुलिस की छवि जनता के बीच किस तरह बनाए रखना है तथा उन्हें जनता के साथ किस प्रकार से व्यवहार करना है आदि बाते बताई गई। सम्मेलन पश्चात पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस लाईन खेल परिसर में वृक्षारोपण किया गया बाद पुलिस लाईन धार की शाखाओ का निरीक्षण किया गया, जिसमें रिकार्ड का संधारण एवं आर्म्स एम्यूनेशन का रख-रखाव व्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया।
धार शहर की कानून व्यवस्था ड्यूटी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस लाईन में उपलब्ध दंगारोधी वाहन जैसे-व्रज, योद्धा, जेल वाहन एवं एम्ब्यूलेंस के एक-एक उपकरण का निरीक्षण किया तथा व्रज वाहन से इलेक्ट्रॉनिक स्टॅन सेल ( धमाका करने वाला ) चलाकर उसकी दूरूस्ति को परखा गया। पुलिस लाईन की शाखाओं के निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधि0/कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए संचालित दिशा लर्निंग सेंटर का निरीक्षण किया गया, जहॉ पर बच्चों को दिशा लर्निंग सेंटर का लाभ लेकर किस प्रकार आगे बढना है के बारे में बताया व उन्हें मोटिवेट किया।
पुलिस लाईन के निरीक्षण के बाद जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर निरीक्षण हेतु पहुचें। जहॉ पुलिस अधीक्षक धार के द्वारा उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया, इसी अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री आनंद तिवारी के द्वारा धार किले के इतिहास को संकलित कर एक पुस्तक लिखी गयी है, जो उन्हे भेट की गई, इसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा कार्यालय की समस्त शाखाओ का निरीक्षण किया गया व मिनिस्ट्रिल स्टॉफ को वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों का अविलम्ब जबाव भेजने, जी0पीएफ0, वेतन, सेवानिवृत्ति, अनुकम्पा, कांटिजेंसी, सी0एम0 हेल्पलाईन की शिकायतों का त्वरित निराकरण एवं उनका संधारण करना तथा अपराधों इत्यादि की जानकारी अद्यतन रखने के संबंध में निर्देशित किया गया। बाद थाना कोतवाली व अन्य थानों का निरीक्षण किया गया, जहॉ बलवा सामग्री, हथियार, आदतन अपराधियों एवं जिला बदर अपराधियों का रिकार्ड व्यवस्थित रखने के संबंध में निर्देश दिये और थाना प्रभारी व थाना स्टॉफ को आम जनता के साथ किस प्रकार से व्यवहार करना है एवं आपराधिक प्रवृति वाले लोगों के साथ कैसा व्यवहार करना इत्यादि के संबंध मे निर्देशित किया गया। उसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक धार कार्यालय व थाना कोतवाली धार का निरीक्षण कर थाने के रिकार्ड का उचित संधारण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सम्पूर्ण वार्षिक निरीक्षण व पुलिस सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) रेंज इंदौर श्री निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार, अनुविभागीय अधिकारी मनावर श्री अंकित सोनी (भा.पु.से.), नपुअ धार श्री रविन्द्र वास्कले, नपुअ पीथमपुर श्री अमित सिंह मिश्रा, अअपु धामनोद श्रीमती मोनिका सिंह, अअपु कुक्षी श्री सुनील गुप्ता, अअपु सरदारपुर श्री आशुतोष पटेल, अअपु बदनावर श्री शेरसिंह भुरिया, उपुअ अजाक श्री आनंद तिवारी, उपुअ महिला प्रकोष्ठ श्री जितेन्द्र सिंह सिसौदिया, रक्षित निरीक्षक पुरूषोत्तम बिश्नोई एवं धार जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी, थानों का बचत बल, रेडियो शाखा, फिंगर प्रिंट, एफएसएल शाखा, पुलिस लाईन, पुलिस लाईन में संबद्ध विसबल कंपनी के अधि0/कर्मचारी उपस्थित रहे।