Rajendra Devray / Fri, Oct 3, 2025 / Post views : 317


धार कुक्षी पुलिस थाना कुक्षी के प्रांगण में विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन में एसडीएम विशाल धाकड़ एसडीओपी सुनील गुप्ता तहसीलदार पाटीदार थाना प्रभारी राजेश यादव नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान भाजपा नेता रमेश धाडीवाल विरेन्द्र सिंह बघेल डा निर्मल कुमार पाटीदार जयस प्रदेशध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा भाजपा मंडलाध्यक्ष युवराज सेप्टा संजय पाण्डे महीमाराम पाटीदार द्वारा माता दुर्गा जी की पूजा एवं शस्त्रों की पूजा मंत्र उच्चारण के साथ की गई। जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व पुलिस के आला अफसरों से लेकर सिपाहियों तक शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर शस्त्रों की पूजा कर माता से आशीर्वाद लिया। दशहरा के दिन पुलिस थाना में शस्त्र पूजा के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। शस्त्र पूजा में मॉं भवानी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके। पुजारी द्वारा मां दुर्गा एंव शस्त्र पूजन मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान के साथ आरती कर संपन्न किया गया वही एक दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाए दी गई इस अवसर पर पूनम कसेरा लोकेश चौहान बंशीलाल बाडमेरा मनीष भावसार रवि ब्रजवासी एसआई चंचल चौहान इंस्पेक्टर लोधी गुल सिंह विपिन जाधव पुलिस स्टाफ सहित आदि मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन