: मुख्यमंत्री महोदय की मंशानुरूप एवं डीजीपी महोदय श्री सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में अंजड़ पुलिस द्वारा देर रात्रि की गई आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग
Rajendra Devray
/
Mon, May 27, 2024
/
Post views : 282
मुख्यमंत्री महोदय की मंशानुरूप एवं डीजीपी महोदय श्री सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में बड़वानी पुलिस द्वारा देर रात्रि की गई आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग
पुलिस कप्तान सहित समस्त आला अधिकारियों ने 250 पुलिसकर्मियों के साथ सम्भाला मोर्चा
आतन अपराधियों के घरों पर दी देर रात्रि औचक दस्तक
समाज में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को किया गया देर रात्रि चेक
सभी 15 थानो और 7 पुलिस चौकियों के 250 पुलिसकर्मीयो ने किया रात भर सघन तलाशी एवं पूछताछ अभियान
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद सहित 3 एसडीओपी , 18 थाना प्रभारी उतरे मैदान में
कुल 219 आदतन अपराधियों को किया चेक एवं शांति से रहने की दी सख़्त हिदायत
चोरी लूट डकैती करने वाले कुख्यात बदमाशों को किया चेक
ज़िला बदर आरोपी पुनः ज़िले में प्रवेश ना करे इस हेतु उनके घरों पर भी की गई पूछताछ
लंबे समय से फ़रार चल रहे कुल 32 वारंटी बदमाश किए गए गिरफ़्तार
पुलिस अधीक्षक ने देर रात किया अंजड़ क़स्बे का पैदल भ्रमण
साथ ही ज़िला मुख्यालय स्थित स्ट्रॉंग रूम का भी पुलिस कप्तान ने किया औचक निरीक्षण
अंधेरे मैदानों , सुनसान गलियों में रात भर रहा पुलिस का पहरा
रात में बेवजह घूमने वालो की लगाई गई क्लास
क़स्बो के बाहर स्थित ढाबो को किया चेक
होटल लॉज में रुकने वालो के रिकॉर्ड किए गए चेक