Rajendra Devray / Fri, Oct 17, 2025 / Post views : 331

धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कालू सिंह जी ठाकुर के निज निवास स्थान सिमराली पर भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया किया गया जिसकी अध्यक्षता विधायक कालू सिंह जी ठाकुर द्वारा की गई उक्त बैठक में आगामी दीपावली त्योहार पर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं का सम्मेलन एवं मिलन सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसकी विस्तृत रूप-रेखा पर प्रकाश डाला गया बैठक में विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें जमीन स्तर के समस्त कार्यकर्ताओं का एवं बुथ लेवल अध्यक्षों का एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाना है जो अपनी ऊर्जा के साथ पार्टी के हित में रात दिन कार्य करते हैं में उन सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभारी हूं जिन्होंने अपनी मेहनत अपनी ऊर्जा से पार्टी को ऊंचाइयों की और बढ़ाया है उनका सम्मान करना मेरा एक दायित्व है धन दौलत तो हर के पास होती है लेकिन सम्मान अपना स्थान अलग बनाता है वह धन दौलत से हटकर होता है यह मेरे विचार है इस विचारों को आगे बढ़ाते हुए दशहरा दीपावली मिलन समारोह का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय कैलाश जी विजयवर्गीय विशेष रूप से उपस्थित होंगे उनके द्वारा वरिष्ठ जनों एवंजमीन स्तर के समस्त कार्यकर्ताओं का व बुथ अध्यक्षों का एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मियों सोशल मीडियाकर्मी का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने पार्टी को विश्व में उच्च स्थान दिलाया है यह परंपरा विधानसभा धर्मपुरी से प्रारंभ की जारही है श्री ठाकुर ने कहा कि आज स्वदेशी के रास्ते पर हम आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहे हैं हमें अपने देश की बनी हुई चीजों को खरीदना चाहिए और उसका उपयोग करना चाहिए जिससे देश का विकास एवं समृद्धि हो प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि हमारा भारत देश स्वयं आत्मनिर्भर बने
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन