धार रोड़ पर विभिन्न विकास कार्याें को जल्द पूरा करवाना हेतु नपा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
मनावर।। नगर के मध्य वार्ड क्रमांक 3, 4, एवं 5 में विभिन्न विकास कार्याें को जल्द प्रारंभ करवाने हेतु भाजपा के विधानसभा मिडिया प्रभारी एवं मण्डल उपाध्यक्ष अंकित वेदप्रकाष षुक्ला द्वारा मनावर नगर पालीका के अध्यक्ष अजय पाटीदार को ज्ञापन दिया गया है। जिसमें धार रोड़ पर पेवर्स लगवाना, नालीयों की सफाई एवं रहवासी क्षेत्र की कालोलिनयों में कच्चे मार्गों की मरम्मत करवाने जैसे कार्यों को जल्द करवाने की मांग की गई। आवेदन में बताया गया है कि धार रोड़ पर पेरवर्स लगवाना अनिवार्य हो गया है। क्योंकि आरसीसी का रोड़ होने के चलते आए दिन सड़क पर से बड़ गाड़ीयां किनारे पर उतर जाती हैं। ऐसे मंे वाहन के स्लिप होने से बड़े हादसे हो रहे हैं। साथ ही धुल और गंदगी भी सड़क किनारे फैलना बंद होगी। इसके अलावा लंबे समय से धार रोड़ के इन क्षैत्र में नालियां साफ नहीं हुई हैं। जिससे हर साल वर्षा ऋतु में नगर में जल जमाव एक बड़ी समस्या बन जाती है। वर्तमान समय में धार रोड पर सबसे ज्यादा यह समस्या प्रतिवर्ष देखी गई है। ऐसे में जिन कॉलोनी में स्थाई रूप से नाली व सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है। वहां पर नगर पालिका प्राथमिकता से कच्ची नालियों की सफाई और गहरीकरण कार्य करे। जिससे पानी निकास की समस्या हल हो सके। धार रोड पर स्थित अधिकतर कॉलोनी अवैध है। जहां पर निर्माण कार्य नियम अनुसार संभव नहीं हो पा रहा है। परंतु प्रशासन द्वारा जिन कॉलोनी में जल जमाव की समस्या मुख्य मार्गों पर रहती है। ऐसी जगह को चिन्हित कर वहां पर बारीक डस्ट डलवाई जाए। जिससे सड़क को सुधारा जा सके और गंदगी भी ना हो। आवेदन में मंग की गई है कि उक्त तीनों बिंदुओं पर विशेष रूप से एक सप्ताह के अंदर कार्य प्रारंभ किया जाए। जिससे यह परेशानियां हल हो सके और नगर में स्वच्छता एवं विकास कार्य स्पष्ट देखे जा सके। उक्त आवेदन पर नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार ने जल्द कार्या प्रारंभ करवाने का आष्वासन दिया।