*शाही ठाठ-बाट से प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा विवरेश्वर महादेव।*
*शिव डोला उत्सव समिति ने करि तैयारी पूर्ण, भजन मण्डल, झाकियां, नृत्यदल व नगाड़े रहेंगे आकर्षण का केंद्र।*
अंजड:- सावन के आखरी सोमवार को नगर के आराध्य भगवान विवरेश्वर महादेव का भव्य डोला पूरे नगर में धूम धाम के साथ शाही अंदाज में 19 अगस्त सोमवार को निकाला जाएगा।
बाबा विवरेश्वर महादेव पूरे ठाठ-बाट के साथ नगर की जनता का हाल जानने तथा भक्तों को अपने दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेंगे जिसमे भजन मंडलियां, झांकियों का करवा, ढोल नगाडो, झांझ मंजीरो के अलावा चार नृत्यदल अपनी मनमोहक प्रस्तुति देते हुए निकलेंगे।
आयोजन को लेकर शिव डोला समिति द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। समिति सदस्यों ने बताया कि शिव डोला श्री विवरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से दोपहर 1 बजे निकलेगा जो राजपुर रोड, श्रीकृष्ण चौक, बसस्टैंड, गांधी चौक, सराफा बाजार, जटाशंकरी चौक, धानमंडी चौक, अस्पताल चौक व मारू मोहल्ला से हनुमान मोहल्ला होते हुए देर रात्रि विवरेश्वर महादेव मंदिर पहुचेगा जहा महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
*यह रहेंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र:-*
शिव डोला उत्सव समिति ने बताया कि शिव डोला में एक भजन ट्राले पर इंदौर की गायिका राधिका व अम्बिका पाल तथा धार के गायक ब्रम्हभट्ट भगवान भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुति देते चलेंगे। हिन्द सेना ग्रुप की ओर से युवाओं की टीम झांझ मंजीरे बजाते चलेगी। शिव डोला उत्सव समिति के तत्वावधान में धरमपुरी के कलाकारों द्वारा ढोल नगाड़ों का दल अपनी शानदार प्रस्तुति देंते हुए शामिल रहेंगे। सराफा एसोशिएशन की ओर से बाग, जोबट का प्रसिद्ध आदिवासी नृत्य दल कुर्राट भरते हुए भक्तों का मनोरंजन करेंगे। ओम मंगलम मित्र मंडल द्वारा महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा शिव पार्वती (अघोरी नृत्य) की प्रस्तुति दी जाएगी। हर-हर महादेव के तत्वावधान में राजस्थान जयपुर के प्रसिद्ध कलाकरों द्वारा राधा-कृष्ण के ऊपर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। तांडव ग्रुप की और से यूपी मथुरा के मशहूर नृत्य दल के कलाकारों द्वारा बरसाना की प्रसिद्ध होली खेली जाएगी। सनातन मित्र मण्डल की और से शिव डोले के आगे तोप के माध्यम से पुष्प की पंखुड़ियों की वर्षा कर रास्तेभर भव्य स्वागत करते हुए मौजूद रहेंगे।
*ये रहेगी झांकिया:-*
शिव डोला उत्सव समिति की और से भगवान भोलेनाथ पर चलित झांकी निकाली जाएगी, राजेन्द्र मुकाती द्वारा बाइक पर बने रथ पर शिव परिवार मौजूद रहेगा। इसी प्रकार से सरस्वती सेवा समिति की और से बाबा केदारनाथ के भव्य मंदिर तथा श्रवण कुमार की चलित झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
*लकड़ी के डोले में विराजित रहेंगे बाबा:-*
शिव डोला चल समारोह के सबके मध्य में युवाओं को कंधों पर सवार आकर्षक पुष्पों से सुसज्जित लकड़ी के डोले में बाबा विवरेश्वर महादेव विराजित होकर भक्तों को अपने दर्शन देते हुए शोभायमान रहेंगे।
*रास्ते भर होगा भव्य स्वागत:-*
शिव डोले का नगर भर में विभिन्न समाजजनों तथा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह स्वागत मंच व स्वागत द्वार लगाकर शिव भक्तों को जलपान व स्वल्पहार करवाया जाएगा एवं पुष्प वर्षा कर शिव डोले का भव्य स्वागत किया जाएगा।
*बाबा का किया जा रहा आकर्षक श्रृंगार:-*
सावन के पवित्र माह में बाबा विवरेश्वर महादेव का भक्तों द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग रूपों का आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है वही प्रतिदिन सुबह से पंडितों द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ 1008 सहस्त्रधारा से बाबा का नर्मदा जल से जलाभिषेक व रुद्र अभिषेक किया जा रहा है। तथा प्रतिदिन सांयकालीन महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया जा रहा है।
शिव डोला आयोजन को लेकर नगर के सभी समाजजनो, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओ ने तैयारियां पूर्ण कर ली ह