Rajendra Devray / Tue, Oct 7, 2025 / Post views : 305


व्यापारियों व लाभान्वित उपभोक्ताओं ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
बड़वानी:- बड़वानी पधारे जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने जिला भाजपा कार्यालय पर जीएसटी को लेकर प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि प्रभारी मंत्री श्री टेटवाल ने प्रेस वार्ता के साथ ऑटो मोबाइल्स, इलेक्टॉनिक्स व्यापारियों एवं लाभांवित उपभोक्ताओं से रूबरू चर्चा कर जीएसटी कटौती में कम हुए दामो पर उनसे संवाद किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवन्तसिंह पटेल, महामन्त्री भागीरथ कुशवाह, जीएसटी सुधार के जिला संयोजक व जिला मंत्री जितेंद्र निकुम, जिला मंत्री रवि कुलकर्णी, अमित शर्मा व भगवती प्रसाद शिंदे, विशेषरूप से उपस्थित रहे।
*देशभर में उत्साह का माहौल:-*
प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता को मिला उपहार मोदी सरकार का धन्यवाद। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में कटौती कर विशेषकर मध्यम परिवार, किसान, गरीब, मजदूर जिनका पसीना बहता है उनको मोदी सरकार ने बड़ी सौगात दी है, जिससे पूरे देश मे उत्साह का माहौल है व देशभर में उत्सव मनाया जा रहा है।
आगे उन्होंने जीएसटी में की गई कटौती पर कहा कि शिक्षा सामग्री पर पहले 12 प्रतिशत जीएसटी था जिसे अब जीरो कर दिया जिससे मध्यम व गरीब परिवार को राहत मिली है। स्वास्थ से जुड़ी जीवन रक्षक एवं अनेक औषधियों पर पहले जीएसटी 18 प्रतिशत था जिसे घटाकर जीरो कर दिया जिससे इलाज सस्ता हो गया, गरीब व मध्यम परिवारों को राहत दी गई। बीमे को जीएसटी मुक्त कर सभी वर्गों को राहत दी गई। रोजमर्रा की अनेक वस्तुएं जिन्हें हम दैनिक उपयोग में काम मे लेते है ऐसी अनेक वस्तुओं पर से जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है।
ऑटो मोबाइल्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं पर से 28 से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया जिससे बड़े चार पहिया वाहनों पर 2 से 2.50 लाख तक भाव कम हुए व स्कूटर व मोटरसाइकिल पर 20 से 30 हजार रुपये तक भाव कम हुए है। इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं जिसमे एलईडी, लेपटॉप, फ्रिज, ऐसी आदि वस्तुओं पर 10 से 15 हजार रुपये का सीधा लाभ आमजनो को मिल रहा है।
प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबो को समानता के साथ बराबरी का स्थान दिया है।
आगे उन्होंने कहा कि मोदी जी का यह कदम आत्मनिर्भर भारत बनाने की प्रथम सीढ़ी है। साथ ही उन्होंने जिले के निवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने व आगामी दीपावली पर्व पर स्वदेशी वस्तुओं से घर सजाने का आवाहन किया।
इस दौरान जीएसटी सुधार के जिला संयोजक जितेंद्र निकुम के नेतृत्व में शहर के ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारियों व जीएसटी छूट से लाभान्वित उपभोक्ताओं ने प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर जीएसटी की कम हुई दरों व होने वाले फायदों के बारे में चर्चा कर मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन