Rajendra Devray / Mon, Oct 20, 2025 / Post views : 287

[caption id="attachment_22248" align="alignnone" width="300"]
0-3936x1728-0-0#
[/caption]
निर्मम हत्या
पुलिस चौकी बाकानेर थाना मनावर जिला धार
हत्या के मामले में बाकानेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
24 घण्टे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता ।
श्रींमान पुलिस अधिक्षक महोदय धार श्रीं मयंक अवस्थी एंव अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक महोदय श्रीं विजय डावर के निर्देशन में एस.डी.ओ.पी. महोदय मनावर श्रीमति मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर श्री ईश्वरसिंह चौहान के नेतृत्व में हत्या के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में बाकानेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 18.10.2025 को अपराध क्रमांक 682/25 धारा 103 (1) बीएनएस 2023 में घर खर्चे की बात को लेकर भाई ने की भाई की हत्या। ग्राम अजंदा के रहने वाला राहूल पिता जगदीश गोयल जाति बलई उम्र 23 वर्ष द्वारा मृतक राजु पिता जगदीश गोयल जाति बलई उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम अजन्दा से आए दिन घर खर्च की बात को लेकर दारु पीकर लडाई झगडा करता था फिर दिनांक 18.10.2025 को मौका पाकर राहूल ने अजन्दा बस स्टेंड के पास सीमेंट कांक्रीट के रोड पर अपने बडे भाई राजु के बाल पकडकर उसका सिर रोड पर पटक पटककर उसकी हत्या करदी और मौके से फरार हो गया । मारपीट में राजू को सीर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जिसका मर्ग एवं अपराध क्रमांक 682/25 धारा 103 (1) बीएनएस 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर वेवचना में लिया गया। रिपोर्ट पर आरोपी को पकड़ने हेतु तलाश पतारशी शुरू की गई जिसमें दिनांक 19/10/2025 को आरोपी राहूल पिता जगदीश गोयल जाति बलई उम्र 23 वर्ष नीवासी ग्राम अजंदा थाना मनावर को 24 घण्टे के भीतर पकड़ कर मामले का खुलाशा किया गया।
नाम आरोपीः- राहूल पिता जगदीश गोयल जाति बलई उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम अजंदा थाना मनावर । सम्पुर्ण कार्यवाहीः - निरिक्षक ईश्वरसिंह चौहान, उनि. प्रशांत पाल, प्र.आर. 674 महेश जाट, प्र.आर. 840 बिशन मुझाल्दा, आर. 993 राकेश कन्नौजे, आर. 957 अनिल सोलंकी का सराहनीय योगदान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन