निखिल विद्या विहार हायर सेकेंडरी स्कूल बच्चों के द्वारा एक वृक्ष स्वयं के लिए संकल्प के साथ 101 पौधों का रोपण किया
ग्राम बामनपुरी के निखिल विद्या विहार हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 9 एवं10 के विद्यार्थियों ने विज्ञान शिक्षक पंकज देवराय के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया , जिसका नारा था, एक वृक्ष स्वयं के लिए
प्राचार्य श्री महेश बिरला और संचालक श्री जयनलाल पटेल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और स्वयं भी वृक्षारोपण किया विद्यार्थियों को पर्यावरण स्वच्छ रखने और वृक्षों का ध्यान रखने की शपथ शिक्षिका शिवकन्या और मीनाक्षी पाटीदार ने दिलाई
आभार शिक्षक सूरज धाड़से ने और संचालन विज्ञान शिक्षक पंकज देवराय ने किया इस अवसर पर
कशिश शाह, मानसी पाटिल, आयुषी बिरला, अभिषेक पटेल, कृतिका पाटीदार, श्रद्धा प्रजापत,श्रद्धा बिरला, हर्षिता , अजय बिरला, झलक सूर्याल,विश्वास देवराय,नीतू बिरला, भावना , शानू, नन्दिनी, निशा, मोनू, यामिनी उपस्थित रहे