Rajendra Devray / Thu, Nov 13, 2025 / Post views : 346



[caption id="attachment_22504" align="alignnone" width="300"]
0-3936x1728-0-0#[/caption]
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में आयोजित इस रिहर्सल में आगमन से लेकर कार्यक्रम समापन तक की संपूर्ण प्रक्रिया का अनुकरण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी तथा उन्हें उनके-अपने कर्तव्य स्थलों पर रवाना किया।
श्री डावर ने हेलिपैड, कार्यक्रम स्थल, मंच, आमजन हेतु निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग स्थल सहित सभी सुरक्षा बिंदुओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
*🔹 रिहर्सल की प्रमुख गतिविधियाँ:*
✅ पुलिस बल को उनके निर्धारित प्वाइंट्स पर तैनात कर सघन ब्रीफिंग दी गई।
✅ हेलिपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक मार्ग व्यवस्था व ट्रैफिक नियंत्रण की समीक्षा की गई।
✅ आपात स्थिति से निपटने हेतु QRT, अग्निशमन एवं चिकित्सा दल की तत्परता का परीक्षण किया गया।
✅ मॉक ड्रिल के माध्यम से आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई की रणनीति परखी गई।
*🔸 एसपी श्री डावर के निर्देश:*
> “हर स्तर पर सजगता और समन्वय आवश्यक है। यह कार्यक्रम जिले के लिए गर्व का अवसर है। सुरक्षा, शालीनता और समयबद्धता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएँ हैं।”
पुलिस प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा अत्यंत गरिमामय, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो।
रिहर्सल में भाग लेने वाले सभी सुरक्षा कर्मियों, अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना की गई।
*रिहर्सल ड्यूटी में उपस्थित अधिकारीगण:*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर,
एसडीओपी राजपुर श्री आयुष अलावा,
एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे,
डीएसपी महिला सुरक्षा श्री महेश सुनैया,
रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल,
तथा समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन