: बड़वानी 07 जनवरी 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह द्वारा मंगलवार की देर शाम को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में जिले के अंजड़, बड़वानी के व्यापारियों से डालर चना की खरीदी, ग्रेडिंग, पैकिंग, भण्डारण एवं निर्यात को विक्रय करने के संबंध में चर्चा की गई।
Rajendra Devray
/
Wed, Jan 7, 2026
/
Post views : 349
डालर चना क्रय-विक्रय हेतु व्यापारियों से चर्चा
बड़वानी 07 जनवरी 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह द्वारा मंगलवार की देर शाम को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में जिले के अंजड़, बड़वानी के व्यापारियों से डालर चना की खरीदी, ग्रेडिंग, पैकिंग, भण्डारण एवं निर्यात को विक्रय करने के संबंध में चर्चा की गई।
चर्चा में व्यापारी वर्ग द्वारा अवगत कराया गया कि डालर चना जिले में पिछले 06 वर्षाे से बोया जा रहा है, जो कि मण्डी में 1.5 से 2.0 लाख क्विंटल तक विक्रय किया जा रहा है। एक ही जमीन में लगातार डालर चना की बुआई करने से उत्पा्दन कम हो रहा है। किसानों के द्वारा 12 से 14 क्विं. प्रति एकड़ पैदावार ली जा रही है। वर्तमान में पैदावार कम होकर 08 से 10 क्विं. प्रति एकड़ आ रही है। पैदावार बढ़ाने एवं गुणवत्ता बढ़ाने के लिये किसानों एवं व्यापारियों की आपसी चर्चा किये जाने की इच्छा जताई गई है । साथ ही उन्नत किस्म के डालर चना के बीज उपलब्ध कराने की मांग की गई। कलेक्टर से साथ ही यह भी मांग की गई कि मण्डी टैक्स अन्य राज्यों के बराबर लिया जाये साथ ही किसानों को अच्छी प्रैक्टिस से डालर चना की बोनी कराई जाये तथा डालर चना को कमोडिटी में जोड़ा जाये।
बैठक में डालर चना व्यापारियों में जुगल किशोर पाटनी मनोज जैन सचिन पाटीदार ननू पतलिया के साथ-साथ उप संचालक, कृषि, उप संचालक, उद्यानिकी एवं मण्डीे सचिव,अनिल उजले अंजड़ व बड़वानी उपस्थित रहे।