: बड़वानी 25 नवम्बर 2024/ शासकीय कन्या महविद्यालय बड़वानी में 18 से 23 नवम्बर तक भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया विजेताओ को पुरुस्कार बाटे
Rajendra Devray
/
Fri, Nov 29, 2024
/
Post views : 277
भारतीय ज्ञान परंपरा के अन्तर्गत अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन
बड़वानी 25 नवम्बर 2024/ शासकीय कन्या महविद्यालय बड़वानी में 18 से 23 नवम्बर तक भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना भारती, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एनएल गुप्ता एवं कोअर्डिनेटर आईक्यूएससी डॉ. जगदीश मुजाल्दे तथा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. स्नेहलता मुझाल्दा के मार्गदर्शन में हुआ।
प्राचार्य डॉ वंदना भारती ने कहा भारतीय ज्ञान परंपरा भारत की समृद्ध ज्ञान विरासत का हिस्सा है। यह ज्ञान और विज्ञान, लौकिक और पारलौकिक, कर्म और धर्म, और त्याग का अदभूत समन्वय है। डॉ. एनएल गुप्ता ने कहा भारतीय ज्ञान परंपरा का मकसद विघार्थियों का सर्वागिण विकास करना और उसे समाज के लिये उपयोगी बनाना है। डॉ. स्नेहलता मुझाल्दा ने कहा भारतीय ज्ञान परंपरा हर पीढ़ी के लिये प्रेरणास्त्रोत है। 18 नवम्बर को विधा भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्रा सोनाली घनश्याम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 नवम्बर निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्रा फुन्दली बड़ौले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 20 नवम्बर को पोस्टर निर्माण, जिसमें छात्रा दीपमाला अहिरवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 21 नवम्बर को लोकगीत, जिसमें छात्रा पायल विस्वास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 22 नवम्बर को लोकनृत्य, जिसमें छात्रा खुशबु प्रजापत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 23 नवम्बर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, जिसमें छात्रा किरण किराड़े ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं प्रतिभागियों प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह आगामी महाविद्यालय के विशेष कार्यक्रम में भेट किए जाएंगे। डॉ. सुनिता भायल, डॉ. विक्रमसिंह भिडे, डॉ. प्रियंका देवड़ा, डॉ. इन्दू डावर, प्रो. सीमा नाईक तथा समस्त स्टॉफ का सभी गतिविधियों के संचालन में सहयोग रहा।