बड़वानी:- भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिले भर में सघन दौरा कर महिला हितग्राहियों से सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा बड़वानी के ठीकरी में शुक्रवार को महिला हितग्राहियो की बैठक आहूत कर संवाद किया गया बैठक में 70 से अधिक हितग्राही महिलाए उपस्थित रही।
बैठक में लोकसभा प्रभारी द्वय जया शर्मा व अंजना पटेल एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा उपस्थित रही।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, जया शर्मा एवं अंजना पटेल ने उपस्थित मातृशक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने माता बहनों के लिए अनेक जनहितैषी योजनाए चला कर माता बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। आज महिलाओ को लालड़ी बहना, उज्ज्वला गैस योजना, स्वसहायता समूह द्वारा रोजगार, लाडली लक्ष्मी आदि अनेक योजनाओं का लाभ भाजपा सरकारों ने दिया है। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओ के हितों के लिए खड़ी रहती है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पीछले दिनों महिला आरक्षण विधेयक भारतीय संसद में प्रस्तुत कर संसद में महिलाओं की भागीदारी 33% सुनिश्चित करि।
उपस्थित महिला हितग्राहियों को आगामी 13 मई को मत प्रतिशत बढाकर भाजपा को लोकसभा में प्रचंड बहुमत से जिताने तथा अबकी बार 400 पर का संकल्प दिलवाया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष जया यादव, सुनीता तोमर, वंदना राठौर, प्रिय पंवार, सरपंच राधा खन्ना सहित स्वसहायता समूह, लाडली बहना, उज्ज्वला गैस योजना आदि की हितग्राही महिलाए उपस्थित रही।