बड़वानी सीएमओ कुशाल सिंह डुडवे नगर परिषद अंजड़ में प्रभारी सीएमओ का कार्यभार संभाला
नगर परिषद अंजड़ में पिछले कई दिनों से सीएमओ राकेश चौहान स्वास्थ्य लाभ के लिए छुट्टी पर गए हुए हैं
सीएमओ राकेश चौहान की छुट्टी के जाने के बाद नगर परिषद के इंजीनियर दिनेश पटेल को चार्ज दिया गया था
आज शाम को 5:00 बजे राज्य शासन के आदेश के बाद बड़वानी सीएमओ कुशाल सिंह डुडवे ने नगर परिषद अंजड़ के सीएमओ का चार्ज लिया वही नगर परिषद के अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती भी इस अवसर पर उपस्थित रहे मीडिया से चर्चा में श्री डुडवे ने बताया कि सर्वप्रथम नगर अंजड़ की सफाई व्यवस्था एवं वर्षा ऋतु को देखते हुवे आपदा प्रबंधन के कार्य को देखना नालों की सफाई करना राजस्व वसूली करना और 11000 पेड़ लगाने का जो शासन ने लक्ष्य दिया है उसे इस वर्षा ऋतु के कार्यकाल में पूर्ण करना
कॉलोनीयों के अंदर जो गार्डन है उसमें वृक्षारोपण करना और उसे एक वर्ष तक तो संरक्षित रखना हमारा संकल्प है
एक वर्ष के बाद पौधा स्वयं अपनी विकास की गतिको पकड़ लेगा नगर के अंदर बहुत सारे काम है जो प्राथमिकता से हमें करना है नगर परिषद के अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती से भी सीएमओ डुडवें जीने चर्चा की और सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि 10:00 बजे प्रत्येक कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित रहे किसी भी प्रकार की कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
नगर में स्वच्छता के साथ शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता को कैसे मिले इस पर तेजी से कार्य किया जाएगा वहीं नगर पालिका के अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने भी कहा कि नगर के अंदर कई योजनाएं हैं जो आने वाले समय में हम लागू करेंगे और उसके लिए हम शीघ्रता से कम कर रहे हैं इस अवसर पर नगर परिषद के पाषर्दगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे