कलेक्टर द्वारा सम्मानित 3 गोल्ड,1 सिल्वर व 2 ब्रांच मेडलिस्ट दिव्यांग पंजा कुश्ती खिलाड़ी
बडवानी 22 जनवरी 2025/ पीपुल्स आर्म रैसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र ग्वालियर में पहली बार नेशनल ओपन पैरा आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता जनवरी 2025 आयोजित हुई।
दिव्यांग खेलों के क्षेत्र में यह पंजा कुश्ती की प्रतियोगिता भारत में पहली बार मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में आयोजित हुई। यह प्रतियोगिता संपूर्ण भारतवर्ष में जिसमें दिव्यांग खिलाड़ियों में विभिन्न वर्ग समूह के अंतर्गत बड़वानी जिले के कुल 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें श्री भगवत डावर ने गोल्ड मेडल, कुमारी सुबी सोलंकी ने गोल्ड मेडल, श्री मनोज पटेल ने गोल्ड मेडल, कुमारी शीला अलावे ने सिल्वर मेडल, कुमारी किरण आर्य ने ब्रोंच मेडल, श्री नानसिंग सोलंकी ने ब्रोंच मेडल प्राप्त किये है।
वहीं श्री अर्जुन जमरे को पांचवें, श्री भीकालाल बर्डे को छठवें, श्री लक्ष्मण कन्नौजे को आठवें, श्री चम्पालाल ठाकुर को छठवें, श्री विक्रम जाधव को चौथे, श्री जालमसिंह बघेल को पांचवे शांतिलाल किराड़े को सातवें, श्री रविन्द्र गंगवाल को छठवें, कुमारी पूजा सोलंकी को चौथे, कुमारी मुन्नी साल्वे को आठवें, श्री खयाली को पांचवे, श्री बिला बर्डे को चौथे, कुमारी सुवाली सेनानी को सातवें व कुमारी बीना जाधव को छठवें पायदान सहित उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए उचित स्थान हासिल कर बड़वानी जिले को गौरवान्वित किया।
कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुई उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व जीवन में अपने आप को कभी कमजोर न समझकर और अपनी विभिन्न प्रकार की प्रतिभा को निखार कर समाज में साधारण लोगों के साथ बराबर सम्मान का पात्र बताया।