Rajendra Devray / Wed, Feb 25, 2026 / Post views : 357
[video width="848" height="478" mp4="https://policepublicnews.com/storage/2026/02/VID-20260225-WA0059.mp4"][/video]
किया निरीक्षण
-------------
विस्थापितों की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश
बड़वानी 24 फरवरी 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ग्राम पंचायत कसरावद (पुनर्वास) पहुँचकर सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित किए गए भूखंडों की रजिस्ट्री हेतु दस्तावेज़ सत्यापन शिविर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विस्थापितों के दस्तावेजों का मिलान सूक्ष्मता से करते हुए रजिस्ट्री की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि विस्थापितों को उनके अधिकार समय पर मिल सकें। उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। विस्थापित परिवारों की रजिस्ट्री संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद पंचायत बड़वानी की ग्राम पंचायत बगुद में आयोजित क्लस्टर शिविर के निरीक्षण के दौरान शिविर में आए आवेदकों से चर्चा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत व तहसीलदार हितेन्द्र भावसार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन