Rajendra Devray / Fri, Dec 12, 2025 / Post views : 327



बड़वानी 11 दिसम्बर 2025/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह बुधवार कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में जिले के विभिन्न नगरीय निकायों को उनकी उत्कृष्ट गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों के लिए क्वालिटी रिसर्च ऑर्गनाइजेशन द्वारा विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय आईएसओ मानकों के अंतर्गत जारी प्रमाणपत्र प्रदान किए।
नगर पालिका परिषद कार्यालय बड़वानी को यह प्रमाणपत्र क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम, ऑक्यूपेशनल हेल्थ एवं सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम, इन्वायरमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम,दीनदयाल रसोई केंद्र बड़वानी को फूड सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम,आश्रय स्थल बड़वानी को क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम, नगरपालिका परिषद सेंधवा को इन्वायरमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम ऑक्यूपेशनल हेल्थ एवं सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम एवं दीनदयाल रसोई केंद्र सेंधवा को फूड सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत विभिन्न मानकों में प्रदान किए गए।
यह प्रमाण पत्र नागरिक सेवाओं, स्वच्छता, पर्यावरणीय प्रबंधन और प्रशासनिक दक्षता में अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के प्रयासों को मान्यता देता है। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने इस अवसर पर सभी निकायों को बधाई दी और कहा, आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त करना मात्र एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह नागरिकों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएँ प्रदान करने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आशा है कि सभी निकाय इस गुणवत्ता को भविष्य में भी बनाए रखेंगे और ओर बेहतर बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन