गणना कक्ष पर रखी जायेगी कैमरों से नजर
बड़वानी 02 जून 2024/मतगणना के कार्य में अधिकतम पारदर्शिता सुनिश्चित करने मतगणना के दौरान की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर वीडियो कैमरों से निगाह रखी जायेगी। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि गणना कक्षों में भी मतगणना की प्रक्रिया का 360 डिग्री सीसीटीव्ही कव्हरेज किया जाना चाहिये। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतगणना की प्रक्रिया की कोई भी बेबकास्टिंग नहीं होगी।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना में प्रयुक्त प्रत्येक कक्ष में चार-चार कैमरे लगाये जायेंगे। इन्हें गणना कक्ष के हर कोने पर फिक्स किया गया है। आयोग के मुताबिक ईव्हीएम मशीनों को स्ट्रॉग रूम से मतगणना कक्ष तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले कारीडोर पर भी वीडियो कैमरे लगाये जायेंगे। कैमरों को ऐसे स्थानों पर लगाया जायेगा जिससे कि स्ट्राँग रूम से गणना कक्षों तक की हर गतिविधियों को रिकार्ड किया जा सके।