Rajendra Devray / Mon, Nov 24, 2025 / Post views : 340






बड़वानी:- यह देश का मामला है, इस देश की वोटर लिस्ट में ऐसे अवांछनीय तत्व जिनके कारण देश की निर्वाचन प्रणाली खतरे में पड़ सकती है उनको दूर करने के लिए एसआईआर की प्रक्रिया देश भर में हो रही है।
उक्त बात प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सम्भाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने एसआईआर की जिला बैठक के दौरान भाजपा कार्यालय के सभागृह में कही।
आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान की रक्षा के लिए, भविष्य की सुरक्षा के लिए व देश की रक्षा के लिए एसआईआर जरूरी है। आपका अखण्ड भारत आपका बूथ है बूथ जीता तो चुनाव जीता इसी लक्ष्य को लेकर आप सभी को इस महत्वपूर्ण कार्य मे जुटना है।
कांग्रेस पार्टी को आडो हाथ लेते हुए कहा कि विरोधी दल आज भाजपा पर एसआईआर के माध्यम से वोट चोरी का आरोप लगा रही है जबकि एसआईआर की प्रक्रिया 1953 व 1967 के अलावा कई बार हो चुकी है सिर्फ अंतर इतना है कि पहले होती थी तब पता नही चलता था और आज हो रही है तो पूरे देश को पता है। मतलब साफ है कांग्रेस अब तक फर्जी वोटो से जीतते आई है तथा देश की सबसे बड़ी एजेंसी चुनाव आयोग को भी बदनाम कर राष्ट्रविरोधी कार्य मे लगी हुई है जबकि देश का चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से एसआईआर का कार्य कर रहा है।
*आगे भी संगठन के कार्यो को मजबूती के साथ करेंगे:- अजय यादव*
वही भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने अब तक के किये कार्यो का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि आगे भी संगठन के कार्य मजबूती के साथ किये जायेंगे तथा सभी कार्यकर्ताओं से एसआईआर के कार्य मे जुटने का आवाहन किया।
एसआईआर जिला प्रमुख सुखदेव यादव ने जिलेभर में अब तक के हुए एसआईआर की विस्तृत से जानकारी दी।
*इन्होंने भी किया सम्बोधित:-*
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार, खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल व पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने भी सम्बोधित करते हुए एसआईआर पर अपने विचार व्यक्त किये।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व सम्भाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का प्रथम जिला आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पुष्प मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
अतिथियो ने भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामन्त्री भागीरथ कुशवाह व आभार महामन्त्री सचिन चौहान ने व्यक्त किया।
*यह रहे मंचासीन:-*
इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय सोहन माहेश्वरी, ओमप्रकाश खंडेलवाल व ओमप्रकाश सोनी, महामन्त्री सचिन चौहान, अंतर सिंह पटेल, नप बड़वानी अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, विकास आर्य, भगवती प्रसाद शिंदे व जया शर्मा मंचासीन रहे।
इसअवसर पर जिला पदाधिकारीगण, सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, एसआईआर के विधानसभा व मण्डल प्रभारी के अलावा आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन