: बड़वानी देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में जरूरी बदलाव के मद्देनजर 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नवीन कानून को दृष्टिगत रखते हुए एस पी बड़वानी ने ली मीटिंग
Rajendra Devray
/
Sat, Jun 29, 2024
/
Post views : 37
*देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में जरूरी बदलाव के मद्देनजर 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नवीन कानून को दृष्टिगत रखते हुए एस पी ने ली मीटिंग*
संपूर्ण भारत में 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नवीन अपराधिक कानूनों को दृष्टिगत रखते हुएआज दिनांक 29.06.24 को पुलिस कप्तान बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी की मिटिंग लेकर l 01 जुलाई 24 से लागू होने वाले नवीन कानून के संबंध में जानकारी देकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए l
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार पाटीदार व नोडल अधिकारी डीएसपी (AJK) श्री जितेंद्र भास्कर द्वारा भी नवीन कानून के संबंध में सभी पुलिस अधिकारियों जानकारी दी गई l