*बेसिक पुलिसिंग हो- आई.जी. श्री अनुराग*
*पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग नें ली वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक*
आज दिनांक 23.12.2024 को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग का बड़वानी जिले में लंबित अपराधों की समीक्षा हेतु आगमन हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
बैठक की शुरुआत में पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, और चौकी प्रभारियों का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने बड़वानी जिले की भौगोलिक स्थिति एवं अपराधों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक ने जिले में लंबित अपराधों की विस्तृत समीक्षा की।
*समीक्षा बैठक:-* पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए:- 1. लंबित अपराधों एवं चालानों का त्वरित निराकरण, 2. जप्ती माल का शीघ्र निपटारा, 3. आदतन अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई: धारा 122 सीआरपीसी/141 बीएनएसएस के तहत अधिक से अधिक राशि से बाउंड ओवर करने का निर्देश, 4. वाहन चोरी रोकने के प्रयास: सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधों पर अंकुश, 5. ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी, 6. संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्राथमिकता: चोरी, नकबजनी और वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध विशेष अभियान, 7. एससी/एसटी के प्रकरणों का शीघ्र निपटान, 8. आर्म्स एक्ट और अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, 9. ऑनलाइन फ्रॉड मामलों में सतर्कता: एनसीआरबी पोर्टल पर लंबित शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर अपडेट करने का निर्देश,10. औचक निरीक्षण: सभी एसडीओपी अपने थानों का निरीक्षण कर रिकॉर्ड और हवालात की स्थिति जांचें।
*विशेष निर्देश*:- अपहृत बालक/बालिकाओं की बरामदगी पर विशेष ध्यान, लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित निराकरण, धारा 363 आईपीसी/137(2) बीएनएस के प्रकरणों में अपहृताओं की दस्तयाबी, लंबित खात्मा एवं खारिजी मामलों की समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश।
पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग ने अधिकारियों से कहा कि "बेसिक पुलिसिंग" पर जोर दें और जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतर्कता, प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा बड़वावी पुलिस द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों से पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण)श्री अनुराग को अवगत कराया।
पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अधिकारियों को सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। बैठक के अंत में पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि जिले को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी टीम एकजुट होकर काम करे
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार पाटीदार जिले के समस्त राजपकत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी/ चौकी प्रभारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।