*बलात्संग के आरोपी को न्यायालय ने महज 08 माह में सुनाई 10 साल के कठोर कारावास व 5000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा*
*उत्कृष्ट विवेचना कर बलात्संग के आरोपी को सजा दिलवाने पर विवेचक निरीक्षक सुनिता मंडलोई व निरीक्षक विनोद बघेल को एस पी ने किया सम्मानित*
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिला पुलिसकर्मियों को वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक तरीके से विवेचना करने हेतु लगातार निर्देशित एवं प्रशिक्षित किया जा रहा है । साथ ही उत्कृष्ट विवेचना कर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियो को कठोर दण्ड दिलवाने पर विवेचकों को तत्काल पुरस्कृत भी किया जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप बड़वानी पुलिस द्वारा लगातार गंभीर प्रकरणों में कुख्यात बदमाशों को माननीय न्यायालय से कठोर दंड दिलवाने में सफलता प्राप्त की है
दिनांक 26.09.2023 को महिला थाना बड़वानी पर पीड़िता नें आरोपी जिमी उर्फ कवलजीत पिता राजेन्द्र भाटिया उम्र 38 वर्ष निवासी टेमला रोड़ बालसमुद थाना नागलवाड़ी जिला बड़वानी के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट की थी रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला थाना बड़वानी पर धारा 376, 376(2)(एन) भादवि एवं 3(1)(W)(ii), 3(2)(V) एस सी/ एस टी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचक निरीक्षक सुनिता मंडलोई व निरीक्षक विनोद बघेल द्वारा वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक तरीके से अनुसंधान कर करते हुए साक्ष्य संकलित कर 60 दिनों के भीतर अनुसंधान पूर्ण कर दिनांक 08.11.2023 को माननीय विशेष न्यायालय(एट्रोसिटीज एक्ट) बड़वानी में चालान पेश किया गया प्रकरण के माननीय न्यायालय में विचारण के दौरान न्यायालय द्वारा जारी समस्त आदेशिकाओं की तामीली समय से कराई गई। विवेचक की उत्कृष्ट विवेचना के फलस्वरूप उक्त प्रकरण में माननीय विशेष न्यायालय(एट्रोसिटी एक्ट) बड़वानी द्वारा आरोपी को मात्र 8 माह में विचारण कर आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
इस उत्कृष्ट विवेचना के लिए विवेचक निरीक्षक सुनिता मंडलोई व निरीक्षक विनोद बघेल को पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद ने बताया पुलिस की विवेचना में लगातार सुधार किया जा रहा है एवं वैज्ञानिक और पेशेवर बनाया जा रहा है जिसके चलते गंभीर प्रकरणों में उत्कृष्ट विवचेना कर सजा करवाने वाले विवेचकों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
*यहां यह उल्लेखनीय है कि समय समय पर उत्कृष्ट विवेचना के लिए जिले के सभी विवेचकों को सम्मानित किया जा रहा है। इस प्रकार के प्रोत्साहन के फलस्वरूप बड़वानी पुलिस का आपराधिक प्रकरणों में सजायाबी का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है।*