: बडवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जो 30 नवम्बर रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होगी एवं प्रदेश भर में चल रहे एसआईआर को लेकर हुवा मंथन जो लोग छूट गए है उन्हे समय सीमा में जोड़ा जाय
Rajendra Devray
/
Sat, Nov 29, 2025
/
Post views : 327
भाजपा की जिला वर्चुअल बैठक सम्पन्न, मन की बात व एसआईआर पर हुआ मंथन।
बड़वानी:- शनिवार को भाजपा की जिला वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में हुई।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जो 30 नवम्बर रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होगी एवं प्रदेश भर में चल रहे एसआईआर विषय पर चर्चा की
गई।
जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सम्बोधित करते हु
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम का 30 नम्बर, रविवार को सीधा प्रसारण किया जाएगा जिसमे जिले ने आशानुरूप वृद्धि देखने को मिल रही है विगत चार माह से पूरे जिले में 1100 से अधिक बूथों पर मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम देखा व सुना जा रहा है व कोशिश रहेगी की इस बार 100 प्रतिशत यानी लगभग सभी बूथों पर सुना जाए।
तथा जिले में चल रही एसआईआर की प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ताओं से जुटजाने का आवाहन करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया चुनाव से कम नही है इसे हम सभी को गम्भीरता से लेना है। तथा अभी तक हुए प्रत्येक बूथ पर कार्य की हमे समीक्षा करना है। तथा छूटे हुए नामो को जुड़वाना है तथा किसी को परेशानी हो रही है तो उसकी मदद करना है।
इस दौरान एसआईआर के जिला प्रमुख सुखदेव यादव ने अब तक कि जिले की जानकारी दी।
वही बड़वानी विधानसभा प्रभारी रविन्द्र कुलकर्णी, राजपुर विधानसभा प्रभारी कैलाश जायसवाल, सैंधवा विधानसभा प्रभारी गणेश राठौड़, पानसेमल विधानसभा प्रभारी सचिन चौहान तथा ओमप्रकाश खंडेलवाल व कन्हैया सिसौदिया ने भी सम्बोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये व एसआईआर के कार्य में सभी को जुटने का आवाहन किया।
बैठक का संचालन महामन्त्री सचिन चौहान व आभार महामन्त्री भागीरथ कुशवाह ने व्यक्त किया।
वर्चुअल बैठक में जिला पदाधिकारी, एसआईआर के सभी संयोजक व प्रभारी, सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष सहित आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता जुड़े थे।