जन कल्याण पर्व विकास प्रदर्शनी का कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में हुआ शुभारंभ
...........
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण ने किया अवलोकन
बड़वानी 14 दिसम्बर 2024/ प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की विगत 1 वर्ष की उपलब्धियो, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर केंद्रित जनकल्याण पर्व विकास प्रदर्शनी कलेक्टरेट कार्यालय बड़वानी परिसर में लगाई गई है।
प्रदर्शनी का शुभारंभ बड़वानी विधायक श्री राजन मंडलोई, बड़वानी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अपर कलेक्टर श्री के.के. मालवीय सहित अन्य ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
यह प्रदर्शनी एक और जहां शासन की उपलब्धियां को दर्शाती है वहीं दूसरी ओर शासन की योजनाओं से आम जनता को भी अवगत करा रही है। जिससे हर नागरिक पात्र योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं के साथ-साथ प्रदेश का भी विकास कर सकता है ।