*जुलवानिया पुलिस के द्वारा नये कानून व साइबर अपराधों के संबंध में ग्राम खजूरी में चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को किया जागरुक*
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर लोगों को नए कानून, साइबर फ्रॉड, 100 डायल के संबंध में आवश्यक जानकारी से अवगत कराने के निर्देश दिये गये है, जिसके तारतम्य में दिनांक 11/07/24 को थाना प्रभारी जुलवानिया निरीक्षक सोनल सिसोदिया द्वारा थाना स्टॉफ के साथ ग्राम खजुरी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को 1 जुलाई से लागू हो चुके नये कानून के संबंध में ई-एफआईआर, गवाहों के संरक्षण, यातायात की गुड सेमेटेरियन योजना आदि के बारे में समझाया गया व साइबर संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु मोबाईल में अज्ञात मोबाईल नंबर से कॉल आने पर बैंक संबंधित जानकारी या किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी पूछने पर नही देने के संबंध में बताया गया।
चौपाल में ग्रामीणों के द्वारा नए कानून एवं साइबर क्राइम से संबंधित प्रश्न पूछे गए जिन्हें विस्तृत जानकारी दी गई।