प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एक वृक्ष अपनी मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज भारतीय जीवन बीमा निगम के समस्त कर्मचारी अधिकारी और निगम परिवार के के साथ अभिकर्ता बंधुओ ने भी बालीपुर धाम द्वारा संचालित आश्रम मलवाड़ा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंदर भारतीय जीवन बीमा निगम के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों एवं अभिकर्ताओं के द्वारा मलवाड़ा स्थित बालीपुर धाम द्वारा संचालित आश्रम में 251 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया जिसके अंदर बेलपत्र नीम पीपल आम बढ़ त्रिवेणी गूलर जामुन अमरूद सहित फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा बड़वानी के शाखा प्रबंधक श्री श्याम गेडाम जी के द्वारा सर्वप्रथम मां नर्मदा का पूजन कर बालीपुर आश्रम में स्थित भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर वृक्षारोपण का आरंभ किया गया इस अवसर पर समस्त कर्मचारी विकास वाहिनी के श्री मनोज मिश्रा श्री संतोष कोरी श्री हेमेंद्र जोशी जी सुनील पुरोहित एवं शाखा परिवार के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे वहीं शाखा परिवार की ओर से श्री श्याम गेडाम द्वारा वृक्षारोपण के बाद प्रत्येक रविवार को आश्रम में आकर पौधों की देखरेख के लिए यहां पर आने की बात कही
शाखा प्रबंधक ने कहा एक वृक्ष हमें अपने जीवन के अंदर स्वच्छ वातावरण आक्सीजन सुंदरता हरियाली एवं प्रसन्नता प्रदान करता है वृक्ष ही प्रकृति का आधार है इसलिए हमें इनका संरक्षण करना चाहिए इसी संकल्प के साथ 251 छायादर एव फलदार पौधों का रोपण किया गया वही वालीपुर आश्रम के प्रमुख सन्त जी के द्वारा शाखा परिवार का सम्मान किया गया